हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

भारत में धूम मचाने आ रहा है Honda का सबसे पावरफुल स्कूटर, कीमत हुई लीक

Honda new scooter: 110cc और 125cc स्कूटर में अपनी धाक जमाने के बाद अब होंडा 160cc का नया स्कूटर भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। नया स्कूटर Stylo के नाम से आएगा। फिलहाल यह इंडोनेशिया में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन

स्कूटर सेगमेंट में होंडा मोटरसाइकिल और स्‍कूटर इंडिया (HMSI)  इस समय सबसे आगे है। कंपनी का एक्टिवा कई सालों से No.1 पर अपनी जगह बनाये हुए है। लेकिन अब आपको जल्द ही होंडा का नया स्कूटर देखने को मिलने वाला है। कंपनी अपने स्कूटर पोर्टफोलियो को बड़ा करते हुए 160cc इंजन वाला नया स्कूटर पेश करेगी जिसका नाम Stylo हो सकता है। यह होंडा का अभी तक का सबसे पावरफुल गियरलैस स्कूटर होगा। सोर्स के मुताबिक नए स्कूटर को सिर्फ भारत में ही ऑफर किया जाएगा। आइये जानते हैं नए Stylo के फीचर्स और इंजन के बारे में…

दमदार इंजन

जानकारी के मुताबिक होंडा के नए स्कूटर में 156.9cc का इंजन मिलेगा जोकि PGM-Fi टेक्नोलॉजी से लैस होगा। यह इंजन 15.4PS की पावर और 13.8Nm का टॉर्क मिलेगा। पावर के मामले में यह इंजन काफी दमदार साबित होने वाला है। इस स्कूटर में स्टार्ट/स्टॉप की सुविधा मिलेगी। बताया जा रहा है कि एक लीटर में यह स्कूटर 45km की माइलेज भी मिलती है। इसमें 5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा। यह इंजन भारत के हर मौसम के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

डिजाइन

होंडा ने नए स्कूटर को यूथ को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। यह बेहद स्टाइलिश स्कूटर हो सकता है। इसमें ओवल शेप वाली LED हेडलाइट, LED टेल लाइट, की-लैस,  यूएसबी चार्जर, बड़ा डिजिटल स्पीडोमीटर,  सॉफ्ट सीट, टेलीस्‍कोपिक फ्रंट फॉर्क और रियर में मोनोशॉक सस्‍पेंशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इस स्कूटर में  सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और ड्यूल डिस्क ब्रेक जैसे फीचर भी दिए जायेंगे।

संभावित कीमत

होंडा का यह स्कूटर फिलहाल इंडोनेशिया में बिक्री के लिए उपलब्ध है, और भारत के हिसाब से इसकी कीमत 1.45 लाख रुपये से लेकर 1.65 लाख रुपये तक जा सकती है। लेकिन सोर्स के मुताबिक भारत में इस स्कूटर की कीमत थोड़ी कम रखी जा सकती है। होंडा के इस नए स्कूटर का मुकाबला यामाहा Aerox 155 से होगा।

यह भी पढ़ें: Mahindra Thar में शामिल हुआ ये नया कलर, फोर्स Gurkha से है असली मुकाबला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें