Honda Hness CB350: अकसर हम किसी परिजन या दोस्त के साथ बाइक पर लॉन्ग रूट पर जाने का प्लान करते हैं। इसी सेगमेंट में होंडा की एक बाइक है Honda Hness CB350. इसमें 35 kmpl की हाई माइलेज और 15 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक इसे लंबी दूरी के सफर के लिए एकदम मुफीद बनाता है।
बाइक में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
Hness CB350 में 348.36 cc का बड़ा इंजन है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें 181 kg का कुल वजन है जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना और कम जगह से निकालना आसान है। इसकी सीट हाई 800 mm है।
यह street bike है
Honda की इस बाइक को street bike कहते हैं। यह बाजार में शुरूआती कीमत 2,50,893 लाख रुपये एक्स शोरूम में उपलब्ध है। इसमें फिलहाल तीन वेरिएंट और 10 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसका टॉप मॉडल 2,56,641 रुपये एक्स शोरूम है। इसका धाकड़ इंजन 20.78 bhp की पावर देता है और 30 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
इसमें split seat setup मिलता है
Honda Hness CB350 में सेफ्टी के लिए anti-locking braking system मिलता है। जो सड़क हादसे के दौरान बचाव करने में मददगार है। इसमें split seat setup दिया गया है। अलग-अलग सीट होने के चलते लंबे सफर पर ज्यादा थकान नहीं होती। इसमें क्रोम मिरर है जो इसे स्पोर्टी लुक देता है।
19 इंच के बड़े अलॉय व्हील
इसमें बड़े 18 और 19 इंच अलॉय व्हील का विकल्प मिलता है। इसमें एबीएस, फ्रंट में टेलीस्कोपिक forks और रियर में डबल शॉक सस्पेंशन मिलता है। बाजार में इस बाइक का मुकाबला Royal Enfield Hunter 350 और Jawa 42 से है।
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
47 mins agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
5 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines