Honda to Launch Electric Car in India: भारत में जहां टाटा, हुंडई, महिंद्रा और एमजी जैसी कंपनियां लगातार इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं, वहीं अब तक होंडा केवल हाइब्रिड कारों पर फोकस कर रही थी. लेकिन अब कंपनी ने बड़ा कदम उठाते हुए अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है. खास बात यह है कि यह कार किसी पुराने मॉडल का इलेक्ट्रिक वर्जन नहीं होगी, बल्कि एक बिल्कुल नया प्रोडक्ट होगा.
कब लॉन्च होगी होंडा की पहली EV?
होंडा कार्स इंडिया के सेल्स और मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट कुणाल बहल ने साफ किया है कि कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को 2026 के अंत तक भारतीय बाजार में उतारेगी. कंपनी के सीईओ ताकाशी नकाजिमा ने भी इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने यह भी बताया कि आने वाली EV, होंडा की एलिवेट एसयूवी पर आधारित नहीं होगी, जैसा कि पहले कयास लगाए जा रहे थे.
कैसी होगी यह नई इलेक्ट्रिक कार?
हालांकि होंडा ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी झलक नहीं दिखाई है, लेकिन अनुमान है कि यह एक मिडसाइज एसयूवी होगी. यह गाड़ी लॉन्च के बाद सीधे टक्कर देगी हुंडई क्रेटा ईवी, एमजी ZS EV और मारुति e-विटारा जैसी गाड़ियों से. दिलचस्प बात यह है कि अन्य कंपनियां अपनी बेस्ट-सेलिंग पेट्रोल कारों के इलेक्ट्रिक वर्जन ला रही हैं, जबकि होंडा अपनी पहली EV को एक बिल्कुल नए मॉडल के तौर पर पेश करने जा रही है.
ये भी पढ़ें-64,000 तक की बचत का मौका, सस्ती हुई Maruti WagonR, यहां देखें हर वेरिएंट का डिस्काउंट
चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी फोकस
होंडा सिर्फ कार ही नहीं, बल्कि उसके लिए ज़रूरी चार्जिंग नेटवर्क पर भी काम कर रही है. कंपनी ने अपनी कई डीलरशिप पर DC फास्ट चार्जर्स लगाना शुरू कर दिया है. इससे ग्राहकों को अपनी इलेक्ट्रिक कार को तेजी से चार्ज करने की सुविधा मिलेगी.
होंडा का मौजूदा लाइनअप
अभी भारत में होंडा के पास सिर्फ चार पेट्रोल मॉडल हैं – सिटी, अमेज, एलिवेट और पुरानी अमेज. इसके अलावा कंपनी होंडा सिटी e:HEV हाइब्रिड भी बेच रही है. पहले होंडा के पास ब्रिओ, जैज़, मोबिलियो और सीआर-वी जैसे मॉडल थे, लेकिन बिक्री कम होने की वजह से इन्हें बंद कर दिया गया.
आने वाली नई होंडा सिटी
होंडा सिर्फ EV ही नहीं, बल्कि नई जेनरेशन होंडा सिटी सेडान पर भी काम कर रही है. यह कार 2028 तक लॉन्च हो सकती है. इसे नए PF2 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, जो हाइब्रिड पावरट्रेन को भी सपोर्ट करेगा. उम्मीद है कि इसकी कीमत 15 से 25 लाख रुपये के बीच होगी, जो मौजूदा होंडा सिटी हाइब्रिड से काफी सस्ती होगी.
ये भी पढ़ें-जल्दी ही मार्केट में उतरेंगी ये मिडसाइज SUV, फीचर्स जान रेडी कर लें बजट
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
7 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
8 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
12 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
13 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
13 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines