Honda e:Ny1 Electric Car Launch: सभी ऑटो निर्माता मार्केट में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश कर रही है। इसी कड़ी में बड़ी कार बनाने वाली कंपनियों में शुमार होंडा ने अपनी Honda e:Ny1 इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठाया है। कंपनी ने इस कार को जर्मनी में एक यूरोपियन मीडिया इवेंट में अनावरण की। यह इलेक्ट्रिक कार दमदार रेंज और धांसू फीचर्स से लैस है। चलिए इसकी खासियतों पर एक नजर डालते हैं।
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के फ्रंट ग्रिल पर सबसे बड़ा बदलाव किया है। इसपर कार को चार्ज करने के लिए चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। कार के फ्रंट एंड पर कुछ लाइट्स भी दी गई हैं जो e:Ny1 के चार्ज होने पर जलने लगती हैं। अगर कोई चार्जिंग केबल हटाएगा तो ये ब्लिंक करने लगती है।
Honda e:Ny1 की स्पीड और रेंज
ऑटो मेकर ने इस इलेक्ट्रिक कार में एक हाई कैपेसिटी के 62 kWh लीथियम-ऑयन बैटरी पैक का इस्तेमाल की है। जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद 412 km की दूरी तय करने में सक्षम है। कार में एक सिंगल बैटरी भी मिलती है, जो चारों पहियों तक पावर पहुंचती है। सबसे खास बात ये है कि यह महज 11 मिनट की चार्जिंग में 100 km तक चलने में सक्षम हो जाती है।
Honda e:Ny1 के फीचर्स
होंडा की इस इलेक्ट्रिक कार में अलॉय व्हील मिलेंगे, जो इसके लुक में चार चांद लगाती है। इस कार में आपको रूफ-माउंटेड स्पॉइलर और LED टेललाइट के लिए फुल चौड़ाई के साथ लाइट-बार स्टाइल मिलेगा। कार के इंटीरियर में टेक से लैस केबिन है। सफेद होंडा बैज के साथ स्टीयरिंग व्हील के अलावा 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले है।
इन सब के अलावा इस इलेक्ट्रिक कार के डैशबोर्ड के सेंटर सेक्शन में 15.1 इंच का टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा जो e:Ny1 को कंट्रोल करने के लिए तीन अलग-अलग सेक्शन दिखाता है। इसमें नेविगेशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
4 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
7 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
11 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines