---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Honda Elevate या फिर Tata Nexon कौन सी SUV आपके लिए बेस्ट?, जानें कंपैरिजन

Honda Elevate VS Tata Nexon: होंडा ने अपनी Elevate का हाल ही में प्राइस रिवील किया है। वहीं, टाटा ने नेक्सन का नया अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। इन दोनों एसयूवी में कौन सी हाई माइलेज कार है। किस कार में सेफ्टी फीचर्स यात्रियों को अधिक सुरक्षित रखते हैं। आइए आपको इन दोनों के फीचर्स […]

---विज्ञापन---

Honda Elevate VS Tata Nexon: होंडा ने अपनी Elevate का हाल ही में प्राइस रिवील किया है। वहीं, टाटा ने नेक्सन का नया अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। इन दोनों एसयूवी में कौन सी हाई माइलेज कार है। किस कार में सेफ्टी फीचर्स यात्रियों को अधिक सुरक्षित रखते हैं। आइए आपको इन दोनों के फीचर्स और कीमत बताते हैं।

Honda Elevate

इस एसयूवी कार में चार वेरिएंट SV, V, VX और ZX आफर किए जाते हैं। इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। कार में यात्री सुरक्षा के लिए छह एयरबैग दिए गए हैं। यह कार 121 Hp की पावर और 145 Nm का टॉर्क देती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। कार में 16.92 kmpl की माइलेज मिलती है। कार की लंबाई 4312 mm की है।

---विज्ञापन---

Honda Elevate में 7-स्पीड गियरबॉक्स

इसमें रियर पार्किंग कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कंपनी कार को शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर कर रही है। Honda Elevate में 7-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसमें 220 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। होंडा की इस धाकड़ एसयूवी में 2,650 mm का का व्हीलबेस मिलता है। कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

---विज्ञापन---

Tata Nexon

कंपनी अपनी इस कार को शुरुआती कीमत 8.10 लाख रुपये में ऑफर कर रही है। कार के अलग-अलग वेरिएंट 17.01 से 24.08 kmpl की माइलेज देती है। टाटा नेक्सन में 199 से 1497 cc पेट्रोल इंजन ऑफर किया जाता है। इसमें इलेक्ट्रिक वर्जन भी आता है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। यह 5 सीटर कार छह कलर ऑप्शन में ऑफर की जा रही है।

---विज्ञापन---

कार में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

कार का टॉप मॉडल 15.50 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। कार में LED लाइट दी गई हैं। इसमें 16 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। कार में 5 और 6 स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। कार का 1.5-लीटर डीजल इंजन 113 bhp की पावर और 260 Nm का पीक टॉर्क देता है। कार में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

First published on: Sep 26, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola