Honda Elevate या फिर Kia Seltos कौन सी SUV को लेना रहेगा फायदे का सौदा?, जानें कंपैरिजन
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

Honda Elevate VS Kia Seltos: होंडा ने हाल ही में अपनी नई धांसू एसयूवी एलिवेट को लॉन्च किया है। यह कार बाजार में पहले से इस सेगमेंट में राज करने वाली किआ सेल्टोस को टक्कर देती है। Elevate में 16.92 kmpl तक की माइलेज मिलता है तो Seltos शुरुआती कीमत 10.90 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। आइए जानिए इन गाड़ियों के फीचर और कीमत।
इस धाकड़ कार में 220 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस है। इसमें सड़क पर हादसे से बचाव के लिए लेन कीप असिस्ट का फीचर मिलता है। Honda Elevate में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं। कार में छह एयरबैग और डुअल कलर टोन का ऑप्शन मिलेगा। इसकी लंबाई 4312 mm की है और यह कार एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जेसै शानदार सेफ्टी फीचर के साथ मिलती है। यह कार शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है।
कार का व्हीलबेस 2,650 mm का है। इसमें रियर पार्किंग कैमरा दिया गया है। Honda Elevate में 1.5 लीटर का इंजन दिया गया है। Honda Elevate में 4 वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। इसकी चौड़ाई 1790 mm और ऊंचाई 1650 mm की है। कार का इंजन 121 Hp की पावर देता है। कंपनी इसमें 7-स्पीड सीवीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन भी दे रही है। Honda Elevate में 16-इंच स्टील व्हील दिए गए हैं।
इस पावरफुल कार में फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें दी गई हैं। कार का टॉप वेरिएंट 19.80 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। Kia Seltos में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन दिए गए हैं। कार में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें 10.25-इंच की बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। Kia Selto में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑफर किया जाता है।
Kia Seltos में टायर मॉनिटरिंग प्रेशर सिस्टम, सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, और 360 डिग्री कैमरा मिलेगा। इस कार में दिया गया है। कार में अट्रैक्टिव अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। Kia Seltos में हिल असिस्ट कंट्रोल और व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट। इस कार में शानदार कलर ऑफर किए जा रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: