SUV Cars: इंडियन कार मार्केट में इन दिनों एसयूवी कार हाई डिमांड पर हैं। इसी को देखते हुए कई कार निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट में कार लेकर आने वाली हैं। आइए आपको जल्द ही मार्केट में आने वाली दो नई एसयूवी कार Honda Elevate और Hyundai Exter के बारे में बताते हैं।
Exter में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन
Hyundai Exter में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिलेगा। इसकी लंबाई करीब 3.8 मीटर होगी। अनुमान है यह कार 10 लाख रुपये से कम कीमत में मिलेगी। इसमें सीएनजी वर्जन भी मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने कीमत का खुलासा नहीं किया है। यह कार पांच ट्रिम में मिलेगी। यह पांच सीटर कार है। इसमें 1.2-लीटर इंजन मिलेगा, जो 82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
स्टाइलिश, डुअल-टोन एलॉय व्हील
कार में बॉक्सी लुक्स के साथ एच-पैटर्न वाली एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप मिलेंगे। इसके स्प्लिट हेडलैंप सेट-अप दिए गए हैं। सामने की तरफ कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक ग्रिल और फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट दिया गया है। इसमें स्टाइलिश, डुअल-टोन एलॉय व्हील, रूफ रेल्स, सी-पिलर के लिए टेक्सचर्ड फिनिश और फ्लोटिंग रूफ इफेक्ट के साथ डुअल-टोन पेंट का विकल्प है।
Honda Elevate हाइब्रिड टेक्नोलॉजी कार
कंपनी की यह N7X Concept कार है। इस कार में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और पावरफुल इंजन इसे मार्केट में मौजूद अन्य एसयूवी कारों से अलग बनाएगी। एलिवेट में सेफ्टी का खास ध्यान रखते हुए एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) दिया जाएगा। इसमें 1.5L iVTEC पेट्रोल इंजन और 1.5L Atkinson इंजन दो ऑप्शन मिलने का अनुमान है। Atkinson इंजन 253 Nm की धाकड़ पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 126 bhp की दमदार पावर देता है।
Honda Elevate
यह एसयूवी 4.3 मीटर की होगी
इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, लेन वॉच सिस्टम और एक 360 डिग्री कैमरा मिलेगा। इसमें छह एयरबेग, ESC, VSM, हिल लॉन्च असिस्टेंट मिलेगा। इसमें LED हैंडलैंप, circular fog lamps और डीआरएल हैं। यह एसयूवी 4.3 मीटर की होगी। फिलहाल कंपनी ने कार की कीमत और लॉन्च डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है यह कार शुरूआती कीमत 10 लाख एक्स शोरूम में मिलेगी। इसमें 6-speed मैनुअल और CVT ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन देता है। इसमें हाई बीम लाइट, क्रूज कंट्रोल, lane keep assist, road departure mitigation और ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जा सकते है।
संबंधित खबरें
3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 hr agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
4 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
21 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines