Honda Elevate या फिर सड़कों का पुराना डॉन Creta, कौन सी SUV आपके लिए बेस्ट, जानें कंपैरिजन

Honda Elevate VS Hyundai Creta

Honda Elevate VS Hyundai Creta

Honda Elevate VS Hyundai Creta: एसयूवी गाड़ियों का मार्केट में नया क्रेज है। इस सेगमेंट में होंडा ने अपनी नई कार Elevate को लॉन्च किया है। वहीं, इस सेगमेंट में हुंडई की धाकड़ कार है Creta. होंंडा Elevate में 16 kmpl की माइलेज मिलती है। वहीं, Creta शुरुआती कीमत 10.87 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। जानिए इन दोनों गाड़ियों फीचर और माइलेज।

विज्ञापन

Honda Elevate

कार में 1.5 लीटर का पावरफुल इंजन मिलता है। इस नई शानदार कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं। कार में 220 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। Honda Elevate में 4 वेरिएंट SV, V, VX और ZX ऑफर किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह स्टाइलिश कार 16.92 kmpl की माइलेज देगा। होंडा की यह जबरदस्त कार शुरुआती कीमत 10,99,900 लाख रुपये एक्स शोरूम पर ऑफर की जा रही है।

विज्ञापन

Honda Elevate का व्हीलबेस 2,650 mm का है

कार की लंबाई 4312 mm और ऊंचाई 1650 mm की है। Honda Elevate का व्हीलबेस 2,650 mm का है। कार में 121 Hp की पावर और 7-स्पीड सीवीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। कार में 145 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। इसमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा शार्प एलईडी लाइट और डे-टाइम रनिंग लैंप दिए गए हैं।

विज्ञापन

Hyundai Creta

कंपनी कार में सड़क पर 21 kmpl की माइलेज देने का दावा करती है। इसमें पावरफुल 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह धाकड़ इंजन 113 bhp की पावर देती है। कार में इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन और 144 Nm का टॉर्क मिलता है।

विज्ञापन

Hyundai Creta में छह मोनोटोन कलर ऑप्शन 

Hyundai Creta में छह मोनोटोन और एक डुअल टोन समेत कुल सात कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। कंपनी अपनी इस कार में डीजल इंजन भी ऑफर करती है। हाल ही में क्रेटा का adventure वेरिएंट लॉन्च किया गया है। इस धांसू कार में सेफ्टी एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ