Honda Elevate VS Hyundai Creta: इंडियन कार मार्केट में इन दिनों कॉम्पैक्ट एसयूवी हाई डिमांड पर हैं। बड़े टायर और ऊंची सीट हाइट जैसे फीचर्स इन कारों को खास बनाते है। इसी कड़ी में हाल ही में होंडा ने अपनी धांसू कार Honda Elevate पेश की है। इसके सामने आते ही कार लवर्स इसका Hyundai Creta से कंपैरिजन कर रहे हैं। आइए आपको इन दोनों के फीचर, कीमत और माइलेज के बारे में बताते हैं।
Creta में धाकड़ 1.5 लीटर इंजन
Hyundai Creta में दमदार 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 113 bhp की हाई पावर और 144 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बीते दिनों इंडोनेशिया में कार का डायनमिक ब्लैक एडिशन लॉन्च किया गया था। इसमें पैरामीट्रिक ग्रिल के साथ नए सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
फाइल फोटो
मिलेंगे यह धाकड़ सेफ्टी फीचर्स
कार में धांसू सेफ्टी फीचर्स इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD),एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS),टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS),व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), और इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः कब लॉन्च होगी युवा दिलों की धड़कन Hero Xtreme 160R?, यहां जानें कीमत और फीचर्स
6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन
Hyundai Creta शुरुआती कीमत 10.87 लाख रुपये से 19.20 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इसमें सात वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं। इसमें छह मोनोटोन और एक डुअल टोन कलर मिलता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें डीजल इंजन का भी विकल्प है। कार में कनेक्टेड कार टेक के साथ एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
22 kmpl की माइलेज
इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी हैं। कार में 458 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। फिलहाल कंपनी ने कार की कीमत और माइलेज के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार करीब 22 kmpl की माइलेज देगी और इसकी शुरुआती कीमत तकरीबन 12 लाख रुपये एक्स शोरूम होगी।
Honda Elevate
Honda Elevate में 4 सिलेंडर धाकड़ इंजन
Honda Elevate में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है। यह 4 सिलेंडर इंजन कार है। इंजन 121 hp की पावर और 145 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। कार में 220 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इसमें 17-इंच के अट्रैक्टिव अलॉय व्हील दिए गए हैं। कार में एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), लेन कीपिंग असिस्ट सिस्टम, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, रोड डिपार्चर मिटिगेशन सिस्टम, लीड कार डिपार्चर नोटिफिकेशन, लेनवॉच, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः Maruti Suzuki: पांच दरवाजों वाली Jimny SUV लॉन्च, जानें- कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ
कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
Honda Elevate की जुलाई में बुकिंग शुरू होगी। अनुमान है कि नवंबर 2023 में इसकी डिलीवरी शुरू कर दी जाए। कार में बड़ी ग्रिल, फ्लैट नोज, एलईडी हेडलाइट्स, फॉग लैंप, एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप, और दमदार आक्रमक लुक्स मिलते हैं। कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सिंगल पैन सनरूफ, 7 इंच का सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेन-वॉच कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, वायरलेस स्मार्टफोन इंटीग्रेशन और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार में 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिलता है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Toyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
7 hrs agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
8 hrs agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
10 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
12 hrs agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
14 hrs agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 day agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
2 days agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines