Honda की यह नई कार लॉन्च से पहले ही सुपरहिट, 4 माह का वेटिंग पीरियड, जानें कीमत और माइलेज

Honda Elevate suv car reached dealership

Honda Elevate suv car reached dealership

विज्ञापन

Honda Elevate: हाई एंड Suv इन दिनों मार्केट की शान हैं। इस सेगमेंट में होंडा अपनी नई कार Elevate लेकर आया है। बीते जून में कंपनी ने अपनी इस धाकड़ कार से पर्दा उठाया था। 4 सितंबर 2023 को यह कार लॉन्च होगी। लॉन्च से पहले इस एसयूवी की वेटिंग पीरियड चार माह तक पहुंच गई है।

Honda Elevate डीलरशिप यार्ड में पहुंची

कंपनी 25 हजार रुपये में इसकी बुकिंग ले रही है। कंपनी की वेबसाइट या फिर नजदीकी डीलरशिप पर जाकर आप इस दमदार का को बुक कर सकते हैं। फिलहाल Honda Elevate डीलरशिप यार्ड में पहुंचने लगी है। लोग इसकी एक नजर पाने के लिए डीलरशिप पर पहुंचने लगे हैं।

विज्ञापन

1.4 लीटर पेट्रोल इंजन

इस एलीट लुक कार में 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इस नई कार की ऊंचाई 1,650 mm है, जिससे इसका लुक बेहद अट्रैक्टिव लगता है। Honda Elevate का मुकाबला Maruti Grand Vitara, Hyundai Creta, Kia Seltos, Citroen C3 Aircross, Toyota Hyryder, Volkswagen Taigun और Skoda Kushaq से है।

रियर पार्किंग कैमरा और लेन कीप असिस्ट

Honda Elevate में सेफ्टी पर काफी काम किया है। इसमें फ्रंट और रियर दोनों सीटों पर मिलाकर कुल छह एयरबैग दिए गए हैं। इसमें रियर पार्किंग कैमरा, लेन कीप असिस्ट और ऑटो-इंमरजेंसी जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी इस कार के EV वर्जन पर भी काम कर रही है।

विज्ञापन

Honda Elevate EV भी आएगी

अनुमान है कि Honda Elevate EV साल 2026 तक लॉन्च होगी। यह कंपनी की (MPV) मल्टी पर्पज कार है। जिसमें अधिक सवारियों के साथ ज्यादा सामान लेकर सफर कर सकते हैं। Honda Elevate में 458 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

विज्ञापन

चार वेरिएंट और 22 की माइलेज

इसमें 7-इंच का सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले है। कार में चार वेरिएंट SV, V, VX और ZX मिलेगा। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 12 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और माइलेज का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि Honda Elevate 22 kmpl की माइलेज देगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ