Honda Elevate: होंडा अपनी गाड़ियों में पावरफुल इंजन और सॉलिड बिल्ड क्वालिटी के लिए अपनी अलग ही पहचान रखता है। 4 सितंबर 2023 को कंपनी की नई धाकड़ एसयूवी Elevate लॉन्च होने वाली है। यह कंपनी की बिग साइज कार होगी। जिसमें लग्जरी फीचर्स देखने को मिलेंगे।
25 हजार रुपये की टोकन अमाउंट पर बुकिंग
कंपनी की इस नई कार में कुल 4 वेरिएंट SV, V, VX और ZX पेश किए गए हैं। बीते दिनों कंपनी ने अपनी इस कार से पर्दा उठाया था। होंडा अपनी इस शानदार कार की 25 हजार रुपये टोकन अमाउंट पर बुकिंग ले रही है। आप अपने नजदीकी डीलरशिप या फिर होंडा की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी बुकिंग कर सकते हैं।
कार की ऊंचाई 1650 mm
अनुमान है कि Honda Elevate हाईवे पर 16.92 kmpl तक की माइलेज देगी। हालांकि कंपनी ने फिलहाल अपनी इस बाइक की कीमत और डिलीवरी डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। सोशल मीडिया पर लोग इसके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कार की ऊंचाई 1650 mm की है, जिससे यह देखने में काफी अट्रैक्टिव लगती है।
1.4 लीटर का पावरफुल इंजन
इस जानदार कार में 1.4 लीटर का पावरफुल पेट्रोल इंजन मिलेगा। कार में कुल छह एयरबैग मिलेंगे। अनुमान है कि यह कार 12 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। Honda Elevate में मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। और इसमें डुअल टोन कलर का भी ऑप्शन दिया जा रहा है।
रियर पार्किंग कैमरा
Honda Elevate बाजार में Hyundai Creta, Kia Seltos, Citroen C3 Aircross और Toyota Hyryder से मुकाबला करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भविष्य में कंपनी इस मॉडल का इलेक्ट्रिक वर्जन भी पेश कर सकती है। कार में रियर पार्किंग कैमरा दिया गया है।
220 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस
Honda Elevate लेन कीप असिस्ट और 220 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगी। धाकड़ ग्राउंड क्लीयरेंस के चलते कार को संकरी जगह से मोड़ना और निकालना आसान होगा। कार में ऑटो-इंमरजेंसी का फीचर दिया गया है। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है।
10 कलर ऑप्शन मिलेंगे
इस पावरफुल एसयूवी में 458 लीटर का बड़ा बूट दिया गया है, जिससे लंबे सफर में ज्यादा सामान लेकर सफर कर सकते हैं। Honda Elevate सड़क पर 119.35 Bhp की पावर देगी। यह 5 सीटर कार कुल 10 कलर ऑप्शन में मिलेगी, जिसमें सात मोनोटोन कलर होंगे।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
17 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
19 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
22 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
23 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines