Honda Elevate: मार्केट में लोगों को किफायती दामों में मिलने वाली एसयूवी इन दिनों काफी पसंद आ रही हैं। इसी सेगमेंट में होंडा ने बड़ा उलटफेर किया है। दरअसल, हाल ही में कंपनी ने अपनी धांसू कार Honda Elevate को पेश किया है। सितंबर 2023 में कंपनी इसे लॉन्च करेगी।
स्टाइलिश कार में डुअल-टोन अलॉय व्हील्स
इस स्टाइलिश कार में डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। आप महज 21 हजार रुपये टोकन अमाउंट देकर इस कार की कंपनी के डीलरशिप और आधिकारिक साइट पर ऑन लाइन बुकिंग कर सकते हैं। कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग, एबीएस और एडीएएस दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुमान है कि यह होंडा की सबसे सस्ती एसयूवी हो सकती है।
फाइल फोटो
सबसे पहले यह कार इंडिया में लॉन्च
Honda Elevate की लंबाई 4,312 मिमी, चौड़ाई 1,790 मिमी और ऊंचाई 1,650 मिमी की है। कंपनी सबसे पहले इस कार को इंडिया में लॉन्च कर रहा है। फिलहाल कार की कीमत के बारे में कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 12 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलेगी
कार में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेन वॉच सिस्टम
कार में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, लेन वॉच सिस्टम और एक 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। कार का दमदार पेट्रोल इंजन करीब कार 22 kmpl की हाई माइलेज देगा। कार में सेफ्टी के लिए ESC, VSM और हिल लॉन्च असिस्टेंट जैसे फीचर्स दे रही है।
Honda Elevate में 458 लीटर का बड़ा बूट स्पेस
Honda Elevate में 458 लीटर का बड़ा बूट स्पेस है। जिससे यह कार अधिक सामान के साथ लॉन्ग रूट का सफर लेने के लिए मुफीद है। बाजार में यह कार हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस को टक्कर देगी। कार में एलईडी हेडलैम्प्स, एलईडी टेल लाइट्स, सर्कुलर फॉग लैंप और डीआरएल मिलते हैं।
5 सीटर कार में 2,650 मिमी का बड़ा व्हीलबेस
यह 5 सीटर कार है, जिसमें 2,650 मिमी का बड़ा व्हीलबेस मिलेगा। Honda Elevate में बड़े रेक्टैंगुलर ग्रिल, स्क्वायर-ऑफ व्हील आर्च और क्लीन लाइन्स के साथ एक अपराइट फ्रंट फेसिया मिलेगा। कार में 1498 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 119.35 bhp की पावर जेनरेट करता है।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
19 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
20 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines