Honda की नई कार में 16 की माइलेज, 458 लीटर बूट स्पेस
Edited By Amit Kasana

honda elevate suv car know price
Edited By Amit Kasana

honda elevate suv car know price
Honda Elevate: लोगों को एसयूवी कार में बड़ा बूट स्पेस काफी पसंद आता है। इस सेगमेंट में होंडा 4 सितंबर 2023 को अपनी नई धाकड़ एसयूवी Elevate लॉन्च करने वाली है। बीते दिनों कंपनी ने अपनी इस कार से पर्दा उठाया था।
इस कार की ऊंचाई 1650 mm है और यह पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। Honda Elevate में फ्रंट और रियर सीट पर सेफ्टी के लिए कुल छह एयरबैग दिए गए हैं। कंपनी की यह मल्टी पर्पज कार है। कंपनी के डीलरशिप या ऑन लाइन आप इस कार को महज 25 हजार रुपये देकर बुक कर सकते हैं।
फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार की कीमत और डिलीवरी के बारे में खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार 12 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। साल 2026 तक इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी आने की उम्मीद है। यह कार अपने सेगमेंट में Hyundai Creta, Kia Seltos, Citroen C3 Aircross और Toyota Hyryder को टक्कर देती है।
Honda Elevate में 4 वेरिएंट SV, V, VX और ZX ऑफर किए जाएंगे। इसमें 1.4 लीटर पावरफुल पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार में रियर पार्किंग कैमरा और ऑटो-इंमरजेंसी का ऑप्शन ऑफर किया जाता है। इस जबरदस्त कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।
अनुमान है कि यह जानदार कार 15.31 की माइलेज देगी। कार के सीवीटी वर्जन में 16.92 kmpl की माइलेज मिलेगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी कोई जानकारी शेयर नहीं की है। अट्रैक्टिव अलॉय व्हील के साथ Honda Elevate में लेन कीप असिस्ट जैसे एडवांस फीचर मिलेंगे।
कार में 458 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। इसमें 119.35 Bhp की पावर मिलेगी। Honda Elevate में मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। कंपनी की यह 5 सीटर कार है, इसमें तीन डुअल टोन और सात मोनोटोन का कलर ऑप्शन मिलता है। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है, जिसमें 220 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: