Honda Elevate: होंडा अपनी नई दमदार कार Elevate को सबसे पहले भारत में लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने अपनी इस धांसू कार की बुकिंग शुरू कर दी है। आप 21 हजार रुपये टोकन अमाउंट देकर इस जानदार कार को अपना बना सकते हैं।
कार 22 kmpl की माइलेज देगी
कार की बुकिंग के लिए आपको होंडा के नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 12 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलेगी और यह कार 22 kmpl की माइलेज देगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और माइलेज के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
फाइल फोटो
एसयूवी में सेफ्टी के लिए ESC और VSM
कंपनी सितंबर में इसे लॉन्च करेगी, संभवना है कि तभी इसकी कीमतों के बारे में भी खुलासा किया जाएगा। बता दें होंडा अपनी इस धाकड़ एसयूवी में सेफ्टी के लिए ESC, VSM और हिल लॉन्च असिस्टेंट जैसे फीचर्स दे रही है। कंपनी की यह हाई परफॉमेंस कार है।
Honda Elevate में जबरदस्त 458 लीटर का बड़ा बूट स्पेस
इस का में बड़ा 2,650 मिमी का व्हीलबेस मिलेगा। जिससे कार को कम जगह से मोड़ना और संकरी जगहों में चलाना आसान होगा। Honda Elevate में जबरदस्त 458 लीटर का बड़ा बूट स्पेस है। बाजार में यह कार हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस को टक्कर देगी।
Honda Elevate में बड़े रेक्टैंगुलर ग्रिल
Honda Elevate में बड़े रेक्टैंगुलर ग्रिल, स्क्वायर-ऑफ व्हील आर्च और क्लीन लाइन्स के साथ एक अपराइट फ्रंट फेसिया मिलेगा। इस कार में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, लेन वॉच सिस्टम और एक 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। इसमें धाकड़ सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।
कार में डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं
कार में डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार में सर्कुलर फॉग लैंप और डीआरएल मिलत हैं। इस जानदार कार की लंबाई 4,312 मिमी, चौड़ाई 1,790 मिमी, ऊंचाई 1,650 मिमी है। यह एसयूवी 4.3 मीटर की होगी। इसमें सेफ्टी के लिए एयरबैग, एबीएस और एडीएएस जैसे फीचर्स मिलेते हैं। कार में एलईडी हेडलैम्प्स, एलईडी टेल लाइट्स हैं दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
19 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
20 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines