हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Honda Elevate लॉन्च, 11 लाख कीमत और 16 की माइलेज पर मार्केट में छाने को तैयार 

विज्ञापन
Honda Elevate

Honda Elevate: होंडा ने अपनी धाकड़ एसयूवी Elevate को लॉन्च कर दिया। इस बिग साइज कार का मैनुअल वेरिएंट 15.31 kmpl और ऑटोमैटिक वेरिएंट सड़क पर 16.92 kmpl की हाई माइलेज देगा। कंपनी ने अपनी इस शानदार एसयूवी की डिलीवरी 4 सितंबर 2023 से शुरू कर दी है।

कार की लंबाई 4312 mm

Honda Elevate बाजार में शुरुआती कीमत 10,99,900 लाख रुपये एक्स शोरूम पर मिलेगी। इस जबरदस्त कार में 220 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। जिससे कम जगह से इसे मोड़ना और संकरी जगहों से निकाला आसान होगी। कार की लंबाई 4312 mm और इसका व्हीलबेस 2,650 mm का है।

Honda Elevate में पावरफुल 1.5 लीटर का इंजन

यह धांसू कार कुल 4 वेरिएंट SV, V, VX और ZX में मिलेगी। कार की चौड़ाई 1790 mm और ऊंचाई 1650 mm की है। Honda Elevate में पावरफुल 1.5 लीटर का इंजन दिया गया है। इस पावरफुल इंजन में यह कार 121 Hp की पावर और 145 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है।

मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन

Honda Elevate में सेफ्टी के लिए कुल छह एयरबैग दिए गए हैं, कार के फ्रंट केबिन में भी एयरबैग हैं। इस स्टाइलिश कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का ऑफर मिलता है। कार में डुअल टोन कलर का भी ऑप्शन दिया गया है। इस कार में रियर पार्किंग कैमरा दिया गया है।

Honda Elevate लेन कीप असिस्ट

Honda Elevate लेन कीप असिस्ट और 220 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगी। धाकड़ ग्राउंड क्लीयरेंस के चलते कार को संकरी जगह से मोड़ना और निकालना आसान होगा। कार में ऑटो-इंमरजेंसी का फीचर दिया गया है। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है।

Honda Elevate में शार्प एलईडी लाइट

Honda Elevate में शार्प एलईडी लाइट, डे-टाइम रनिंग लैंप और 8 स्पीकर दिए गए हैं। कार में 7-स्पीड सीवीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मिलता है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

कार में एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम

कार में एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) कोलिशन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम और लेन कीपिंग असिस्ट सिस्टम जेसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। Honda Elevate में 16-इंच स्टील व्हील दिए गए हैं। कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन, सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड दिया गया है। कार में रोड डिपार्चर मिटिगेशन सिस्टम और लीड कार डिपार्चर नोटिफिकेशन दिया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें