Honda Elevate Facelift का इंतजार अब खत्म होने वाला है. कंपनी अपनी पॉपुलर मिड-साइज SUV के अपडेटेड मॉडल को कल भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है. नई Elevate में एक्सटीरियर डिजाइन से लेकर केबिन और फीचर्स तक कई बदलाव देखने को मिलेंगे. हालांकि, इंजन और ट्रांसमिशन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. नई SUV की बुकिंग पहले ही 21,000 रुपये की टोकन राशि के साथ शुरू हो चुकी है और इसे ऑनलाइन या देशभर की ऑथराइज्ड Honda डीलरशिप से बुक किया जा सकता है.
कितनी हो सकती है कीमत?
Honda Elevate Facelift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 12 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है. वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 18 लाख रुपये तक जा सकती है. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Maruti Victoris, Toyota Hyryder, Tata Sierra और Renault Duster जैसी मिड-साइज SUV से होगा.
फ्रंट डिजाइन में दिखेंगे सबसे बड़े बदलाव
नई एलिवेट में फ्रंट लुक में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकते हैं. SUV में नई ग्रिल के साथ हॉरिजॉन्टल और सेगमेंटेड LED डेटाइम रनिंग लैंप दिए जाएंगे. होंडा का लोगो अब ग्रिल की जगह बोनट पर नजर आएगा. ग्रिल के ऊपर मिलने वाली क्रोम बार को कॉन्ट्रास्टिंग ग्रे शेड दिया जा सकता है. LED हेडलैंप और मौजूदा आइब्रो-स्टाइल DRL को बरकरार रखा जाएगा. साथ ही नई एलिवेट में 17-इंच अलॉय व्हील मिलने की उम्मीद है. SUV के पिछले हिस्से में भी बदलाव किए जाएंगे. यहां कनेक्टेड LED लाइट बार देखने को मिल सकता है..
कैसा होगा होगा केबिन का लुक?
फेसलिफ्ट के साथ एलिवेट के इंटीरियर में भी बदलाव देखने को मिलेंगे. मौजूदा टैन कलर केबिन की जगह हल्के रंग का इंटीरियर दिया जा सकता है. डैशबोर्ड और डोर पैड्स पर एम्बिएंट लाइटिंग मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा व्हाइट लेदरेट सीट्स भी मिल सकती हैं, जो फिलहाल एक्सेसरी के तौर पर उपलब्ध हैं. टीजर में पतले AC वेंट्स की झलक भी देखने को मिली है.
नए फीचर्स से लैस होगी Elevate
फीचर्स की बात करें तो नई Honda Elevate में अपडेटेड 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है. इसके साथ प्रीमियम साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलेंगे. SUV में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, सिंगल-पेन सनरूफ और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी मिल सकता है.
सुरक्षा में 360-डिग्री कैमरा और ADAS
सेफ्टी के मामले में भी नई Elevate को पहले से बेहतर किया जाएगा. इसमें 6 एयरबैग, Level 2 ADAS, हिल होल्ड असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा फ्रंट पार्किंग सेंसर भी जोड़े जाने की उम्मीद है. Honda Elevate Facelift के इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.
बुकिंग शुरू
नई Honda Elevate Facelift की बुकिंग 21,000 रुपये की टोकन राशि देकर की जा सकती है. ग्राहक इसे ऑनलाइन या देशभर में मौजूद ऑथराइज्ड Honda डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं. अब इसकी कीमत और सभी फीचर्स की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के बाद सामने आएगी.
ये भी पढे़ं- Honda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
23 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines