हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Honda और Suzuki के ये स्कूटर हैं बेस्ट, कम वजन और चलाना भी आसान, जानें कीमत और माइलेज

Honda Dio के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलते हैं, जिससे इस पर सफर करते हुए ज्यादा थकान नहीं होती है। यह स्कूटर 109.51 cc के इंजन के साथ आता है, इसमें 12-इंच के टायर साइज दिए गए हैं।

विज्ञापन

125cc petrol scooters details in hindi: हमें अक्सर घर में ऐसे स्कूटर चाहिए होते हैं जो घर की महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सभी सदस्य आसानी से चला लें। ऐसे मिड सेगमेंट स्कूटर कम वजन और ईजी टू ड्राइव होते हैं।

बाजार में वैसे तो ऐसे कई स्कूटर आते हैं, आज हम आपको इस खबर में ऐसे ही दो स्कूटर Honda Dio और Suzuki Access के बारे में बताते हैं। दोनों में 125cc का इंजन मिलता है। यह इंजन हाई स्पीड और जबरदस्त पिकअप जनरेट करता है।

Honda Dio में 48 kmpl तक की हाई माइलेज

यह स्टाइलिश स्कूटर शुरुआती कीमत 87,370 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। स्कूटर का वजन महज 105 kg का है, जिससे इसे घर के बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी आसानी से सड़क पर कंट्रोल कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 48 kmpl तक की हाई माइलेज देता है। इसमें लॉन्ग रूट के लिए 5.3 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है।

विज्ञापन

11 कलर ऑप्शन और एडवांस फीचर्स

Honda Dio के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलते हैं, जिससे इस पर सफर करते हुए ज्यादा थकान नहीं होती है। यह स्कूटर 109.51 cc के इंजन के साथ आता है, इसमें 7.65 bhp की पावर और 12-इंच के टायर साइज दिए गए हैं। स्कूटर की सीट हाइट 650 mm की है। फिलहाल कंपनी इसके 4 वेरिएंट ऑफर कर रही है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 11 कलर ऑप्शन मिलते हैं।

Suzuki Access 125 में 5 लीटर का फ्यूल टैंक

यह स्कूटर शुरुआती कीमत 97925 हजार रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है। इसमें 124 cc का धाकड़ इंजन दिया गया है। यह सॉलिड इंजन इसे 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क देता है। स्कूटर में 5 लीटर का फ्यूल टैंक है, इसकी सीट हाइट 773 mm की है। इसमें 103 किलो का वजन है, स्कूटर तेज स्पीड के साथ 45 kmpl की माइलेज देता है। इसमें ड्रम और डिस्क दोनों ब्रेक ऑप्शन मिलते हैं, स्कूटर में 4 वेरिएंट आते हैं। स्कूटर का टॉप मॉडल 1.09 लाख रुपये में आता है। इसमें 21 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज मिलती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola