Honda Dio Sports Limited Edition: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने Dio Sports के लिमिटेड एडिशन को लॉन्च किया है। होंडा का ये दमदार स्कूटर कई शानदार फीचर्स के साथ बेहद ही किफायती है, तो आइये जानते हैं इसमें क्या है खास…
Honda Dio Sports Limited Edition: Colour and Price
नई होंडा डियो स्पोर्ट्स 2 कलर ऑप्शन स्पोर्ट्स रेड विद ब्लैक और स्ट्रोंटियम सिल्वर मैटेलिक विद ब्लैक में बाजारों में उपलब्ध होगी। इस स्कूटर को 2 वेरिएंट्स – स्टैंडर्ड और डीलक्स में पेश किया गया है और इनकी कीमत लगभग 68,317 रुपये और 73,317 रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने बजट ग्राहकों के लिए इस नए लिमिटिड एडिशन डियो स्पोर्ट्स स्कूटर को पेश किया है। ग्राहक अपने नजदीकी रेड विंग डीलरशिप पर से इस नए वेरिएंट को खरीद सकते है या कंपनी की वेबसाइट पर जाकर आप इसे बुक कर सकते है।
Honda Dio Sports Limited Edition: Features
नए ग्राफिक्स और एक स्पोर्टी रेड रियर सस्पेंशन के साथ ये नया होंडा डियो स्पोर्ट्स लिमिटेड एडिशन आया है। इसमें डीलक्स वेरिएंट स्पोर्टी अलॉय भी शामिल है। लिमिटेड एडिशन डियो स्पोर्ट्स 110cc, PGM-FI इंजन के साथ Enhanced Smart Power से चलता है और यह इंजन 8,000rpm पर 7.65bhp और 4,750rpm पर 9Nm का टार्क जनरेट करता है। इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो साइड स्टैंड इंडिकेटर, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, पासिंग स्विच, एक्सटर्नल फ्यूल लिड, इंटीग्रेटेड डुअल फंक्शन स्विच और कॉम्बी-ब्रेक सिस्टम, बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के लिए 3-स्टेप इको इंडिकेटर और 3-स्टेप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन भी शामिल है। यह स्कूटर फ्रंट पैकेट के साथ आया है, जो आसानी से सुलभ स्टोरेज विकल्प प्रदान करता है।
गौरतलब है कि होंडा की मोटरसाइकिलों और स्कूटर्स को भारतीय बाजार में अच्छा रिस्पोन्स मिला है और वहीं जुलाई 2022 में कंपनी ने अच्छी बिक्री दर्ज की है।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
13 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
14 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
18 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
19 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
19 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines