---विज्ञापन---

Honda Dio: 109 cc का दमदार इंजन और 48 kmpl की हाई माइलेज, कीमत बस इतनी सी

Honda Dio: होंडा अपने टू व्हीलर सेगमेंट में अलग-अलग इंजन पावरट्रेन देता है। कंपनी का 109.51 cc इंजन का धाकड़ स्कूटर है होंडा डियो। यह स्कूटर 48 kmpl की हाई माइलेज देता है। यह स्कूटर 7.65 bhp की पावर देता है जो सिटी और खराब रास्तों दोनों में परफॉर्म करता है। शुरूआती कीमत 71,508 एक्स […]

Honda Dio: होंडा अपने टू व्हीलर सेगमेंट में अलग-अलग इंजन पावरट्रेन देता है। कंपनी का 109.51 cc इंजन का धाकड़ स्कूटर है होंडा डियो। यह स्कूटर 48 kmpl की हाई माइलेज देता है। यह स्कूटर 7.65 bhp की पावर देता है जो सिटी और खराब रास्तों दोनों में परफॉर्म करता है।

शुरूआती कीमत 71,508 एक्स शोरूम

Honda Dio का कुल वजन मात्र 105 kg है। जिससे इसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में चलाने व कंट्रोल करने में मुश्किल नहीं आती है। इसके अलावा इसकी सीट हाई 650 mm की है। इसका फ्यूल टैंक 5.3 लीटर का है।
यह स्कूटर शुरूआती कीमत 71,508 एक्स शोरूम में मिलता है।

---विज्ञापन---
honda dio

honda dio

मिलते हैं 4 वेरिएंट और 11 कलर ऑप्शन

इसमें फिलहाल 4 वेरिएंट और 11 कलर ऑप्शन हैं। स्कूटर का टॉप वेरिएंट 78,599 एक्स शोरूम में आता है। इसका BS6 इंजन 9 Nm की टॉर्क देता है। इसमें फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक हैं जिससे इसमें हाई सिक्योरिटी मिलती है। Honda Dio combined braking system के साथ आता है। जिससे हादसे के समय राइडर को संभलने का अधिक समय मिलता है। चोटिल होने का खतरा कम होता है।

स्कूटर बेहद स्पोर्टी और स्टाइलिश लुक में आता है

यह स्कूटर बेहद स्पोर्टी और स्टाइलिश लुक में बनाया गया है। इसके हैंडलैंप, टेललैंप, और बॉडीवर्क इसके अट्रैक्टिव लुक देते हैं। इसमें funkier graphics और रियर में split grab rail दिया गया है। इसमें एसीजी साइलेंट स्टार्टर, साइड स्टैंड इंजन इनहिबिटर, एक्सटर्नल फ्यूल फिलर कैप हैं।

---विज्ञापन---

12-इंच व्हील दिए गए हैं

इसमें अल फंक्शन स्विच इंटीग्रेटिंग सीट और फ्यूल लिड ओपनर, फ्रंट पॉकेट और नया डीसी एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियल टाइम fuel efficiency आदि फीचर्स हैं। इसमें 10-इंच व्हील और ट्रेलिंग-लिंक सस्पेंशन, टेलिस्कोपिक फोर्क्स के साथ 12-इंच व्हील दिए गए हैं। इसमें मोनोशॉक सस्पेंशन है। बाजार में यह स्कूटर TVS Jupiter 110, Hero Pleasure Plus 110 और Hero Maestro Edge 110 को टक्कर देता है।

First published on: Apr 27, 2023 02:09 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola