Honda Dio 125: होंडा ने अपना न्यू जेनरेशन स्कूटर Dio 125 को लॉन्च किया है। स्कूटर स्पोर्ट्स लुक्स और सभी स्मार्ट फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इस दमदार स्कूटर में 123.97cc का इंजन मिलता है। यह सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है, जो सड़क पर 8.19 bhp की पावर और 10.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
नए स्कूटर में Smart-Key दी है
होंडा ने अपने इस नए स्कूटर में Smart-Key दी है। फिलहाल Honda Dio 125 में कुल दो वैरिएंट्स पेश किए गए हैं। ये कंपनी के पोर्टफोलियो का तीसरा स्कूटर है, जिसे 125cc इंजन के साथ पेश किया गया है। इससे पहले कंपनी एक्टिवा और ग्रॉजिया को बाजार में लॉन्च कर चुकी है।
18-लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस
Honda Dio 125 में एडवांस फीचर्स जैसे अलॉय व्हील, डिस्क ब्रेक और ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इस धाकड़ स्कूटर में 18-लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस मिलता है। बाजार में यह स्कूटर शुरुआती कीमत 83400 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा।
जल्द ही स्कूटर ही होगी डिलीवरी शुरू
स्कूटर का स्मार्ट वैरिएंट 91,300 हजार रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगा। स्कूटर की बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी के नजदीकी डीलरशिप और ऑनलाइन इसे बुक किया जा सकता है। अब जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी।
डैशिंग ग्राफिक्स के साथ बोल्ड लुक्स
Honda Dio 125 में CVT ट्रांसमिशन मिनतस है। इसमें डैशिंग ग्राफिक्स के साथ बोल्ड लुक्स मिलते हैं। इसमें क्रोम कवर, डुअल आउटलेट मफलर, शार्प हेडलैंप और स्लीक पोजिशन लैंप दिए गए हैं, जो इस अट्रैक्टिव लुक्स देते हैं। स्कूटर में मॉर्डन टेल लैंप और स्प्लिट ग्रैब रेल के साथ शार्प रियर डिजाइन दिया गया है। इसमें नए रियल ड्राइविंग इमिशन नॉर्म्स (RDE) के तहत इंजन को बनाया गया है।
बढ़िया ग्राउंड क्लीयरेंस और सस्पेंशन
स्कूटर में 171 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है और इसमें टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। जिससे इसे संकरी जगहों में मोड़ना आसान है और खराब रास्ते में चलाते हुए राइडर को अधिक झटके महसूस नहीं होते हैं।
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
8 mins agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 hr agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
3 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
5 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
7 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
23 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines