Honda CNG Cars Launch: भारतीय ऑटोमोटिव बाजार में, अभी तक होंडा कार्स (Honda Cars India) ने कोई भी CNG कार को लॉन्च नहीं किया है। जबकि मारुति, टाटा और हुंडई की CNG कारें पहले से ही बाजार में मौजूद हैं। लेकिन अब आपको होंडा की कारों में भी CNG किट का ऑप्शन मिलेगा।आप सोच रहे हैं आखिर ये कैसे संभव है? दरअसल चुनिंदा होंडा डीलरशिप पर बिना किसी वारंटी समस्या के सीएनजी किट ऑफर की जा रही है।
Amaze, City और Elevate में CNG ऑप्शन
होंडा डीलरशिप पर ज्यादा कीमत पर Amaze, City और Elevate को CNG किट के साथ पेश किया जा रहा है। ग्राहक भी इन वाहनों की तरफ आकर्षित भी हो रहे हैं। इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में CNG गाड़ियां अभी भी बेहतर ऑप्शन हैं क्योंकि ये सस्ती हैं और सीएनजी भरवाने में समय भी कम लगता है। जबकि इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज करने में कई घंटे लगते हैं।
डीलरशिप पर कारों में होंडा ‘आधिकारिक तौर पर’ एक आफ्टरमार्केट सीएनजी किट पेश कर रही है। इसका मतलब है कि यह सीएनजी किट फैक्ट्री-फिटेड नहीं है, क्योंकि यह सिर्फ यह डीलर स्तर पर पेश की जाती है। जिस तरह से किट को फिट किया गया है वो कहीं से भी किसी भी तरह का कोई जुगाड़ नहीं लगता है।
कितनी है कॉस्ट
एक यूट्यूबर ने अपने वीडियो में होंडा की इन सीएनजी कारों के बारे में जानकारी देते हुआ बताया कि सीएनजी किट इनस्टॉल करने की कॉस्ट 78,000 रुपये पड़ती है। इतना ही नहीं किट पर एक साल की वारंटी दी जा रही है। सीएनजी किट मैन्युअल और ऑटोमैटिक मॉडल में इंस्टाल की जा रही है।
कम हुआ बूट स्पेस
CNG किट लगने के बाद बूट स्पेस में कमी तो जरूर आई है। होंडा की इन तीनों कारों में 60 लीटर का CNG सिलेंडर लगाया जा रहा है। बस एक बार इसे फुल करवा लो और लॉन्ग ड्राइव पर निकल जाओ। सोर्स के मुताबिक होंडा जल्द ही फैक्ट्री फिटेड CNG के साथ 3rd जनरेशन अमेज को लॉन्च कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki ने लॉन्च की तीन सस्ती कारें, कीमत 4.99 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
23 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines