होंडा कार्स इंडिया ने अभी हाल ही में अपनी सेडान कार सिटी का सपोर्ट एडिशन लॉन्च किया। इसी के साथ इस कार का सीधा मुकाबला स्कोडा स्लाविया सपोर्टलाइन से माना जा रहा है। वैसे ये दोनों ही कारें काफी बेहतर हैं और इनमें कई अच्छे के साथ डायनामिक ड्राइविंग का अनुभव भी मिल सकता है। Honda City और Skoda Slavia के इन स्पेशल एडिशन को पसंद किया जा रहा है। लेकिन ये दोनों ही कारें डिजाइन, फीचर्स और इंजन के मामले में एक दूसरे से काफी अलग हैं, हालाकि ये दोनों से 4 मीटर से लंबी सेडान कारें हैं। आई जानते हैं इन दोनों में से कौन सी सेडान, आपको लेनी चाइये।
डिजाइन और फील
होंडा सिटी स्पोर्ट के डिजाइन में नयापन और फ्रेश फील होता है। इसमें ब्लैक-आउट बंपर, ORVMs और ग्रे अलॉय व्हील्स देखने को मिलते है। सिटी का ओवरआल डिजाइन इम्प्रेस करता है। इस कार में 3 कलर का ऑप्शन मिलता है। वहीं, स्कोडा स्लाविया स्पोर्टलाइन सिंगल पेंट फिनिश में उपलब्ध है इसमें ब्लैक ग्रिल, स्मोक्ड टेल लैंप्स, रियर स्पॉइलर और ग्लॉस-ब्लैक व्हील्स शामिल हैं। इस कार में यूरोपियन डिजाइन देखने को मिलता है। डिजाइन के मामले में ये दोनों ही एक दूसरे से अलग हैं। लेकिन यहां पर सिटी में फ्रेशफील होता है।
सेफ्टी फीचर्स
नई सिटी स्पोर्ट और स्लाविया स्पोर्टलाइन में बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है। दोनों कारों में स्पेस अच्छा मिल जाता है। इसके अलावा दोनों ही कारों में पावर्ड ड्राइवर सीट मिलती है ।स्लाविया स्पोर्टलाइन में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स हैं। स्कोड्स की इस कार को 5-स्टार BNCAP रेटिंग के साथ सेफ्टी में भी आगे है। दोनों में क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन मिररिंग और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स हैं। नई सिटी स्पोर्ट में लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम)है।
इंजन और पावर
होंडा सिटी स्पोर्ट में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 118 bhp और 145 Nm टॉर्क देता है। यह 7-स्टेप CVT ट्रांसमिशन के साथ आती है। वहीं स्कोडा स्लाविया स्पोर्टलाइन में 1.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 114 bhp और 178 Nm टॉर्क देता है। इसका 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। लेकिन यहां पर स्लाविया का टर्बो इंजन बेहतर टॉर्क की वजह से बेस्ट ऑप्शन है और सिटी ड्राइव में मजेदार है।
कीमत
होंडा सिटी स्पोर्ट की एक्स-शोरूम कीमत 14.89 लाख रुपये है जबकि स्कोडा स्लाविया स्पोर्टलाइन की एक्स शोरूम कीमत 13.79 लाख रुपये से शुरू होती है। दोनों की कीमत में 90 हजार रुपये का अंतर है, लेकिन स्लाविया हमारे हिसाब से एक अच्छा ऑप्शन नजर आती है। होंडा सिटी स्पोर्ट में आपको स्मूथ ड्राइविंग का अनुभव मिलेगा । जबकि स्कोडा स्लाविया स्पोर्टलाइन में बेहतर परफॉरमेंस मिलती है। लिमिटेड एडिशन और ADAS वाली कार लेनी है तो सिटी स्पोर्ट आपके लिए है जबकि पावरफुल ड्राइविंग के लिए स्कोडा स्लाविया बेहतर है।
यह भी पढ़ें: 220km की रेंज के साथ नई Kwid ev भारत में होगी लॉन्च! Tiago ev और Comet ev को देगी कड़ी टक्कर
संबंधित खबरें
Toyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
12 mins agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
55 mins agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
2 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
5 hrs agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
7 hrs agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 day agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines