Honda City MV Tax Free: नवरात्रि और दिवाली के मौके पर अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए होंडा कार्स इंडिया ने भारत में अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए अपनी कारों पर काफी अच्छा ऑफर और डिस्काउंट पेश किया है। यानी अगर आप होंडा की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो इससे बेहतर मौका आपको नहीं मिलने वाला। इस बार होंडा ने अपनी Honda City Hybrid को MV टैक्स फ्री कर दिया है। आइये जानते हैं सिटी के फीचर्स और कीमत के बारे में साथ अन्य कारों पर मिलने वाले ऑफर और डिस्काउंट के बारे में…
2 लाख से ज्यादा का डिस्काउंट
होंडा कार्स इंडिया अपनी हाइब्रिड सेडान कार सिटी को MV Tax Free कर दिया है। आपको बता दें कि रोड टैक्स, जिसे मोटर वाहन (एमवी) टैक्स के रूप में भी जाना जाता है। होंडा सिटी Honda City e:HEV पर इस समय MV TAX के तहत 2.05 लाख रुपये की बचत का मौका मिल रह है।
इसके अलावा इस कार पर 3 साल का फ्री मेंटेनेंस पैकेज ऑफर किया जा रहा है। Honda City e:HEV की खास बात ये है कि यह सेल्फ चार्ज होती है और स्ट्रोंग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस है और यही वजह है कि यह कार 26.5 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है।
26.5km की माइलेज
Honda City e:HEV में सेल्फ चार्जिंग और हाई एफिशिएंट दो इलेक्ट्रिक हाइब्रिड मोटर लगी हैं जो इसके 1.5L Atkinson-Cycle, i-VTEC पेट्रोल इंजन से कनेक्ट हैं ताकि ये सबसे बेस्ट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड परफॉरमेंस दे सके, एक लीटर में यह कार 26.5km की माइलेज देती है।
यह इंजन 126 PS का पावर और 253 Nm का टार्क जेनरेट करता है। बैटरी को चार्ज करने के लिए इंजन जनरेटर के रूप में काम करता है। प्योर ईवी मोड या आईसीई मोड पर भी चल सकता है, जिसे कंप्यूटर ऑटोमैटिक रूप से स्विच करता है। कार की टॉप स्पीड 176 किमी प्रति घंटा है।
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार में कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम, रोड डिपार्चर मिटिगेशन, ऑटो हाई बीम, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल, सभी चार पहियों पर Disc ब्रेक, हिल होल्ड असिस्ट, पार्किंग होल्ड, लेन वॉच कैमरा, मल्टी एंगल रियर व्यू कैमरा, ईबीडी के साथ एबीएस और एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं। होंडा की हाइब्रिड सिटी कार माइलेज से लेकर परफॉरमेंस के मामले में बेस्ट ऑप्शन है लेकिन इसकी कीमत अभी भी ज्यादा है जो निराश करती है।
यह भी पढ़ें: कार में बड़े काम का है ये फीचर, ऑन करते ही ऐसे बढ़ जाती है माइलेज
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
5 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines