Honda City: दिवाली पर होंडा अपनी कारों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक New City 5th Gen पर 88600 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यह कार शुरुआती कीमत 11.62 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। वहीं, होंडा की Amaze पर कंपनी 67000 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। यह कार शुरुआती कीमत 7.09 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। जानकारी के अनुसार इस छूट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्पेशल एडिशन बेनिफिट, कॉरपोरेट डिस्काउंट और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं। आइए आपको इन दोनों कारों के फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Honda Amaze
यह कार 420 लीटर के बूट स्पेस के साथ आती है। इसमें E, S, और VX तीन वेरिएंट मिलते हैं। इस बिग साइज कार में 1.2 लीटर का पेट़ोल इंजन मिलता है। कार का टॉप मॉडल 9.86 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें पांच मोनोटोन कलर ऑप्शन आते हैं। कार 90 PS की पावर और 110 Nm का टॉर्क देती है। कार में एयरबैग है और यह कार 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। कार में मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। यह कार रियर पार्किंग सेंसर और रियर व्यू कैमरा के साथ ऑफर की जा रही है।
Honda City
इस कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। कार का टॉप मॉडल 16.11 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। कार में 506 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। होंडा की यह कार चार वेरिएंट SV, V, VX और ZX में ऑफर की जा रही है। कार में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें छह मोनोटोन कलर आते हैं। कार में 121 PS की पावर और 145 Nm का टॉर्क मिलता है। यह कार 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन में मिल रही है। कार में इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल मिलता है। यह चारों टायरों को फिसलने से रोकने में मदद करता है। यह कार हाई बीम असिस्ट, लेन कीप असिस्ट और क्रूज कंट्रोल के साथ आती है।
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
5 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
9 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
11 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
13 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines