Honda City Apex Edition: होंडा कार्स इंडिया ने अपनी सबसे पॉपुलर सेडान कार सिटी का नया Apex Edition लॉन्च कर दिया है। जिसकी कीमत 13.30 लाख रूपये से शुरू होती है। यह अपने स्टैण्डर्ड बेस मॉडल से 25,000 रुपये महंगा है जिसकी कीमत 13,05,000 रुपये है। सिटी को सबसे पहले साल 1998 रुपये में लॉन्च किया गया था, और अभी तक यह कार बाजार में अपनी जगह बनाए हुए है। सिटी एक आरामदायक और स्टाइलिश कार है। अगर आप इस कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इसके फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं…
कीमत और वेरिएंट
होंडा सिटी Apex एडिशन की कीमत 13.30 लाख रूपये से लेकर 15.62 लाख रुपये तक जाती है। यह 4 वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें VMT, VCV, VX MT, VX MT और VX CVT शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: MG Motor price hiked: 89000 रुपये तक महंगी हुई MG Motor की कारें, जानें नई कीमत
होंडा सिटी एपैक्स एडिशन में मिलते हैं ये फीचर्स
- लग्जरू बेज इंटीरियर
- प्रीमियम लेदर इंस्ट्रूमेंट
- लेदर कंसोल गार्निश
- एम्बियंत लाइट्स
- Apex एडिशन में एक्स्क्लुसिक सीट कवर
- Apex एडिशन बैज ऑन ट्रंक
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात करें तो सिटी में 4 सिलिंडर, i-VTEC DOHC, 1498cc का पेट्रोल इंजन लगा है जो 18.4kmpl का माइलेज ऑफर करता है इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और 7 स्पीड CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है कंपनी इस कार पर 10 साल की Anytime वारंटी दे रही है। सेफ्टी के लिए इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग्स, ब्रेक असिस्ट, EBD, ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे। होंडा सिटी की लंबाई 4574mm, चौड़ाई 1748mm, हाईट 1489mm और इसका व्हीलबेस 2600mm है।इसका कर्ब वजन 1110-1153 किलोग्राम है। इस कार में 15 और 16 इंच के टायर्स लगे हैं।
इन कारों से होगा मुकाबला
होंडा सिटी Apex एडिशन का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी सियाज और हुंडई वरना जैसी कारों से होगा। देखना होगा होंडा सिटी का ये नया एडिशन ग्राहकों को कितना पसंद आता है।
यह भी पढ़ें: Budget 2025: भारत में इलेक्ट्रिक कारें होंगी सस्ती
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
6 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
8 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
11 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines