Honda City Apex एडिशन में क्या है खास? जानें कीमत और खूबियां

Honda City का नया Apex Edition लॉन्च कर दिया है। जिसकी कीमत 13.30 लाख रूपये से शुरू होती है। यह अपने स्टैण्डर्ड बेस मॉडल से 25,000 रुपये महंगा है।

Honda city
विज्ञापन

Honda City Apex Edition: होंडा कार्स इंडिया ने अपनी सबसे पॉपुलर सेडान कार सिटी का नया Apex Edition लॉन्च कर दिया है। जिसकी कीमत 13.30 लाख रूपये से शुरू होती है। यह अपने स्टैण्डर्ड बेस मॉडल से 25,000 रुपये महंगा है जिसकी कीमत 13,05,000 रुपये है। सिटी को सबसे पहले साल 1998 रुपये में लॉन्च किया गया था, और अभी तक यह कार बाजार में अपनी जगह बनाए हुए है। सिटी एक आरामदायक और स्टाइलिश कार है।  अगर आप इस कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इसके फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं…

कीमत और वेरिएंट

होंडा सिटी Apex एडिशन की कीमत 13.30 लाख रूपये से लेकर 15.62 लाख रुपये तक जाती है। यह 4 वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें VMT, VCV, VX MT, VX MT और VX CVT शामिल हैं।

विज्ञापन

होंडा सिटी एपैक्स एडिशन में मिलते हैं ये फीचर्स

  • लग्जरू बेज इंटीरियर
  • प्रीमियम लेदर इंस्ट्रूमेंट
  • लेदर कंसोल गार्निश
  • एम्बियंत लाइट्स
  • Apex एडिशन में एक्स्क्लुसिक सीट कवर
  • Apex एडिशन बैज ऑन ट्रंक

विज्ञापन

इंजन और पावर

इंजन और पावर की बात करें तो सिटी में 4 सिलिंडर, i-VTEC DOHC, 1498cc का पेट्रोल इंजन लगा है जो 18.4kmpl का माइलेज ऑफर करता है इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और 7 स्पीड CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है कंपनी इस कार पर 10 साल की Anytime वारंटी दे रही है। सेफ्टी के लिए इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग्स, ब्रेक असिस्ट, EBD, ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे। होंडा सिटी की लंबाई 4574mm, चौड़ाई 1748mm, हाईट 1489mm और इसका व्हीलबेस 2600mm है।इसका कर्ब वजन 1110-1153 किलोग्राम है। इस कार में 15 और 16 इंच के टायर्स लगे हैं।

इन कारों से होगा मुकाबला 

होंडा सिटी Apex एडिशन का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी सियाज और हुंडई वरना जैसी कारों से होगा।  देखना होगा होंडा सिटी का ये नया एडिशन ग्राहकों  को कितना पसंद आता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ