Honda Cars Discounts September 2024: सितम्बर में एक नई कार खरीदना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। फेस्टिव सीजन के शुरू होने से ठीक पहले Great Honda Fest शुरू हो गया है जहां आपको नई कार पर काफी अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। इस फेस्ट में होंडा की तरफ से सेडान कार City e:HEV हाइब्रिड, अमेज और एलिवेट पर काफी अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइये जानते हैं किस मॉडल पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट…
Honda City पर 1.14 लाख रुपये का डिस्काउंट
होंडा अपनी मिड साइज सेडान कार City पर काफी अच्छा डिस्काउंट दे रही है। इस महीने इस कार को खरीदने पर आपको 1.14 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इतना ही नईं Honda City के e:HEV हाइब्रिड वर्जन पर 90,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट स्टॉक रहने तक है। सिटी हाइब्रिड की माइलेज 27kmpl है और अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार भी है।
Honda Amaze पर 1.12 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस महीने होंडा अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार Amaze पर 82,000 रुपये से लेकर 1.12 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके E वेरिएंट पर 82,000 रुपये, S वेरिएंट पर 92,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। इसके VX, Elite वेरिएंट पर 1.12 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Honda Elevate पर 75 हजार रुपये तक की बचत
Honda अपनी मिड साइज़ कॉम्पैक्ट SUV, Elevate पर 75,000 रुपये तक की बचत का मौका दे रही है। यह डिस्काउंट स्टॉक खत्म होने या September महीने के अंत तक ही रहेगा। Elevate में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो वाकई एक बेहतरीन इंजन है और सालों से बिना किसी दिक्कत के ग्राहकों के भरोसे पर कायम रहा है। इसके अलावा ग्रेट होंडा फेस्ट के दौरान तीन साल का फ्री मेंटेनेंस पैकेज भी दिया जा रहा है।
Honda Elevate is a 5 seater SUV know details
नई कार पर 12 लाख रुपये तक का डिस्काउंट
FADA ने अपनी रिपोर्ट में यह बताया है कि इस समय कार डीलर्स के पास 7.30 लाख गाड़ियां खड़ी हैं जिनकी 2 महीने की बिक्री के बराबर है। जबकि भारतीय ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के मुताबिक यह आकंड़ा लगभग 4 लाख यूनिट्स कारों का है। पिछले महीने (अगस्त) ज्यादातर कार कंपनियों ने बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की है जोकि पिछले साल के जुलाई महीने की तुलना में 9.65 फीसदी कम थी।
अपनी बिक्री को बूस्ट करने के लिए इस समय कार कंपनियां अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। हुंडई Venue और Exter पर 70 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।
इसके अलावा Jeep इंडिया अपने ग्रैंड चेरोकी पर पूरे 12 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है अब इसकी कीमत 68.50 लाख रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 80 लाख 50 हजार रुपये हुआ करती थी। टाटा मोटर्स अपनी सफारी, हैरियर और नेक्सॉन पर काफी तगड़ा डिस्काउंट दे रही है।
यह भीं पढ़ें: 28km की माइलेज के साथ Hyundai AURA अब दौड़ेगी CNG पर, कीमत 7.48 लाख रुपये से शुरू
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
7 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
10 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
14 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines