Honda की नई स्टाइलिश बाइक लॉन्च, कीमत बेहद कम और मिलेगा हाई माइलेज
Edited By Amit Kasana

Honda CD110 Dream Deluxe 2023 facelift
Edited By Amit Kasana

Honda CD110 Dream Deluxe 2023 facelift
Honda CD110 Dream Deluxe: होंडा ने अपनी नई बाइक लॉन्च की है। यह CD110 का अपडेट वर्जन है, जिसमें कंपनी ने नए ग्राफिक्स और फीचर्स पेश किए हैं। यह पावरफुल बाइक 109.51cc इंजन के साथ मिलेगी। इसमें सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो सड़क पर हाई स्पीड प्रदान करेगा।
Honda CD110 Dream Deluxe शुरुआती कीमत 73400 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। कोंबी ब्रेक सिस्टम दिया गया है। यह सिस्टम राइडर को हादसे के समय संभलने का समय देता है। यह जबरदस्त बाइक 8.80 PS की पावर जेनरेट करती है।

Honda CD110 Dream Deluxe 2023 facelift
बाइक में रियर लगेज रैक और 9.1 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इस बाइक का कुल वजन 112 किलोग्राम है, जिससे से सड़क पर कंट्रोल करना और कम जगह से निकालना आसान है। यह बाइक 9.30 Nm का टॉर्क देती है। बाइक में OBD2 इंजन है, जो कम ईंधन खपत में हाई माइलेज देता है।
Honda CD110 Dream Deluxe में डुअल टोन कलर ऑप्शन मिलेंगे। इसके साइड पैनल और फ्यूल पैनल को पुरानी सीडी 110 से अलग लुक्स देने की कोशिश की गई है। कंपनी अपनी इस बाइक के साथ 10 साल की वारंटी दे रही है। इसमें वाइजर से स्पोर्टी लुक देते हैं और बाइक का व्हीलबेस 1285 mm का है।
बाइक में एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जिससे यह लॉन्ग रूट पर हाई परफॉमेंस देती है। Honda CD110 Dream Deluxe में 5 स्पॉक अलॉय व्हील दिए गए हैं। बाइक की कुल चौड़ाई 736 mm और ऊंचाई 1076 mm है। इसे डैशिंग लुक्स देने के लिए डायमंड टाइप फ्रेम दिया गया है।

Honda CD110 Dream Deluxe 2023 facelift
Honda CD110 Dream Deluxe में फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में ट्विन रियर शॉक्स सस्पेंशन दिए गए हैं। यह सस्पेंशन खराब रास्तों पर राइडर को आरामदायक सफर का अहसास देते हैं। बाइक में सेफ्टी के लिए दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।
Honda CD110 Dream Deluxe में सड़क पर करीब 65 kmpl की माइलेज देती है। बाइक में ट्रेंडी सिंगल-पॉड हेडलाइट और डीसी हेडलैंप हैं। Honda CD110 Dream Deluxe में इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच और बॉडी-कलर्ड हेडलाइट काउल दिए गए हैं। सिंगल सीट के साथ बाइक में साइड-स्लंग एग्जॉस्ट क्रोम फ्यूल फिलर कैप और ट्यूबलैस टायर दिए गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: