61 kmpl की माइलेज देती है Honda CD, यह है मिडिल क्लास की सुपर बाइक
Honda CD 110 Dream यह हाई स्पीड बाइक है। इसमें आरामदायक सस्पेंशन के साथ लंबी सीट का ऑप्शन मिलता है।
Edited By Amit Kasana

Honda CD 110 Dream
Edited By Amit Kasana

Honda CD 110 Dream
Honda CD 110 Dream: यंगस्टर्स को स्टाइलिश लुक वाली बाइक चाहिए। ऐसी बाइक मार्केट में ज्यादा पसंद की जाती है जिसकी माइलेज अधिक हो। इसी तरह की एक बाइक है Honda CD 110 Dream. यह बाइक 61 kmpl की माइलेज देती है। इस बाइक में 18-इंच के बड़े अलॉय व्हील दिए गए हैं। होंडा की इस बाइक में फिलहाल एक वेरिएंट और चार कलर ऑप्शन मिलते हैं।
यह बाइक शुरुआती कीमत 73421 हजार रुपये में आती है। Honda CD 110 Dream में 109.51 cc का धांसू इंजन मिलता है। यह इंजन8.67 bhp की पावर और 9.30 Nm का टॉर्क मिलता है। इसमें लंबी सीट और सील्ड चेन दी गई है। बाइक में आगे और पीछे दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में फ्यूल टैंक और साइड पैनल पर ग्राफिक्स दिए गए हैं।

Honda CD 110 Dream
Honda CD 110 Dream में कंबाइड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, यह सिस्टम टायर फिसलने के दौरान पहियों को कंट्रोल करने में मदद करता है। Honda CD 110 Dream का कुल वजन 112 kg का है, इसमें 9.1 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। बाइक में ट्यूबलेस टायर के साथ बॉडी कलर फेंडर मिलते हैं। इसमें बॉडी के रंग का रियर-व्यू मिरर हाउसिंग, पांच-स्पोक अलॉय व्हील हैं।
बाइक में ब्लैक-आउट एग्जॉस्ट कैनिस्टर और क्रोम हीट-शील्ड का फीचर मिलता है। बाइक में इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन दिया गया है। यह 4 स्पीड बाइक है जिसमें डायमंड-टाइप फ्रेम मिलता है। राइडर को झटकों से बचाने के लिए इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन-साइडेड स्प्रिंग्स सस्पंशन दिया गया है।
बाइक की सीट हाइट 790 mm की है। इसे कम हाइट वाले लोग भी आसानी से चला सकते हैं। बाजार में इसका मुकाबला Hero Splendor, TVS Radeon और Bajaj Platina से है। Bajaj Platina की बात करें तो इस बाइक में 102 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 7.9 PS की पावर देती है। बाइक में 8.3 Nm का टॉर्क मिलता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: