Honda Cars Price Hike: अगर आप होंडा की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि 1 जनवरी 2025 से कंपनी की कारो में बढ़ोतरी होने जा रही है। ऐसे में 31 दिसम्बर 2024 से पहले हौंडा की कारें खरीदने में आपको फायदा हो होगा। क्योंकि नए साल में होंडा समेत कई कार कंपनियां अपनी गाड़ियों के दम बढाने जा रही हैं। होंडा कार्स इंडिया जनवरी 2025 से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाएगी।
कंपनी ने इस बात की अभी हाल ही में घोषणा भी की है कि कीमतों में 2 फीसदी तक का इजाफा होगा। दाम बढ़ाने के पीछे कच्चे माल और ढुलाई की बढ़ती लागत की वजह से यह फैसला लिया गया है। होंडा इस समय भारत में अमेज, सिटी और एलिवेट जैसी कारें बेचती है। आपको बता दें कि होंडा से पहले और टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी और हुंडई समेत कई कंपनियां जनवरी से कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: 153km रेंज के साथ Bajaj Chetak का नया अवतार हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
कितनी महंगी होंगी होंडा की कारें?
होंडा की कारें 2 फीसदी तक हो सकती है। नई कीमतें जनवरी 2025 से लागू होंगी। इस बारे में होंडा कार्स इंडिया में मार्केटिंग और सेल्स के वाइस प्रेसिडेंट कुणाल बहल ने बताया कि कच्चे माल और ढुलाई की बढ़ती लागत के चलते गाड़ियों की कीमत में इजाफा करना जरूरी हो गया था। अब इसका थोड़ा बोझ ग्राहकों पर पड़ेगा। सामान की ढुलाई का खर्च भी बढ़ गया है।
होंडा के अलावा भारत में मौजूदा अन्य कार कंपनियों ने भी अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान कर दिया है। इसी हफ्ते जीप और सिट्रोएन ने सभी कारों की कीमतों में 2% तक का इजाफा करने का ऐलान किया है। इसके अलवा स्कोडा ऑटो इंडिया की कारें 3 फीसदी तक महंगी हो जाएंगी।
वहीं मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा, मर्सिडीज-बेंज, ऑडी, एमजी, होंडाऔर BMW जैसी बड़ी कंपनियां पहले ही कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं। कहने का मतलब नये अल में नई कार ख़रीदना काफी महंगा हो जाएगा। इस समय होंडा भारत में ऑल न्यू अमेज, होंडा सिटी, मिडसाइज एसयूवी एलिवेट जैसी कारों की बिक्री करती है। जिनकी कीमत 8 लाख से होकर 20.55 लाख रुपये तक जाती है। ये तीनों ही कारें बढ़िया परफॉरमेंस के मामले दमदार हैं।
यह भी पढ़ें: भारत में जमकर बिकती हैं ये कारें, लेकिन सेफ्टी के नाम पर निकली फिसड्डी
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
23 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines