Honda Amaze CNG: भारत में CNG कारों को लेकर नए-नए इनोवेशन ही रहे हैं। CNG कारें अब पहले से ज्यादा माइलेज ऑफ़र कर रही हैं। इतना ही नहीं एक बड़े CNG टैंक की जगह अब दो छोटे CNG टैंक आ रहे हैं, जिसकी वजह से बूट में स्पेस की कोई कमी नहीं होती। इस समय देश में मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और हुंडई की CNG कारें खूब पसंद की जा रही हैं।
काफी समय से खबरें आ रही हैं कि होंडा कार्स इंडिया भी इस सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी अपने सेडान कार अमेज को CNG टैंक के साथ लॉन्च कर सकती है। लेकिन कंपनी ने इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।
होंडा डीलरशिप पर नज़र आई अमेज CNG
होंडा कार्स इंडिया ने Officially अपनी कोई भी CNG कार लॉन्च नहीं की है, लेकिन चुनिंदा होंडा डीलरशिप पर बिना किसी वारंटी के सीएनजी किट ऑफर की जा रही है। होंडा डीलरशिप पर Amaze को CNG किट के साथ पेश किया जा रहा है। ग्राहकों को भी यह कार पसंद आ रही है।
जिन लोगों के पास पहले से ही अमेज है वो भी अपनी कार में CNG किट लगवा सकते हैं, बस आपको थोड़े पैसे एक्स्ट्रा देने होंगे। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपनी होंडा शो-रूम से संपर्क कर सकते हैं। वैसे इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में CNG कारें अभी भी किफायती साबित ही रही हैं क्योंकि ये कारें सस्ती हैं और सीएनजी भरवाने में समय भी कम लगता है।
डीलरशिप पर कारों में होंडा ‘आधिकारिक तौर पर’ एक आफ्टरमार्केट सीएनजी किट पेश कर रही है। इसका मतलब है कि यह सीएनजी किट फैक्ट्री-फिटेड नहीं है, क्योंकि यह सिर्फ यह डीलर स्तर पर पेश की जाती है। जिस तरह से किट को फिट किया गया है वो कहीं से भी किसी भी तरह का कोई जुगाड़ नहीं लगता है।
CNG टैंक की कीमत
होंडा अमेज का CNG किट वाला मॉडल इस समय एक यूट्यूबर चैनल पर देखने को मिल रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि सीएनजी किट इनस्टॉल करने की कॉस्ट 78,000 रुपये पड़ती है। इस पर एक साल की वारंटी दी जा रही है। सीएनजी किट मैन्युअल और ऑटोमैटिक मॉडल में इंस्टाल की जा रही है।
60 लीटर का CNG सिलेंडर
होंडा अमेज में CNG किट लगने के बाद बूट स्पेस में कमी तो जरूर आई है क्योंकि CNG टैंक 60 लीटर का है। लेकिन एक बार टेंक फुल करने पर आप आसानी से लम्बी दूरी पर जा सकते हैं। सोर्स के मुताबिक होंडा जल्द ही फैक्ट्री फिटेड CNG के साथ 3rd जनरेशन अमेज को लॉन्च कर सकती है। नेक्स्ट जनरेशन अमेज की टेस्टिंग चल रही है जोकि कई बड़े बदलावों के साथ आएगी।
| डायमेंशन | mm |
| व्हीलबेस | 2470mm |
| लम्बाई | 3995mm |
| चौड़ाई | 1695mm |
| ऊंचाई | 1501mm |
| वजन | 957kg |
यह भी पढ़ें: TVS Apache 160 Vs Bajaj Pulsar N160: डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस में कौन है बेस्ट? जानें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines