Best Car Discount: मई का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में एक नई कार खरीदने का इससे अच्छा समय शायद ही आपको आगे मिले। अपनी सेल को बढ़ाने के लिए कार कंपनियां इन दिनों काफी अच्छा डिस्काउंट दे रही हैं। कार निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए 9 दिन का समर ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत आप कंपनी की कारों पर 1,14,500 रुपये तक की बचत की जा सकती है। जबकि MG Motor की कारों पर 1.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट आपको मिलेगा ।
1,14,500 लाख रुपये का डिस्काउंट
होंडा की कारों पर इस महीने आप काफी अच्छी बचत कर सकते हैं। अगर आप होंडा अमेज खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको 96,000 रुपये का डिस्काउंट इस कार पर मिलेगा। इसके अलावा होंडा सिटी eHEV पर आप पूरे 65,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
जबकि नॉर्मल सिटी पर पूरे 1,14,500 रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। इतना ही नहीं Elevate की खरीद पर 55,000 रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। ग्राहक इन डिस्काउंट का लाभ 4-12 मई तक उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इन 5 कारों पर मिल रहा है 87,000 का डिस्काउंट, कीमत 6 लाख से भी कम
MG की कारों पर 1.50 लाख का डिस्काउंट
इस महीने MG मोटर भी अपनी कारों पर एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। comet EV पर आप पूरे 25,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा MG ZS EV पर 50,000 रुपये का डिस्काउंट आपको मिलेगा।
Hector पर आप पूरे 1.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट पपा सकते हैं। Astor की खरीद पर 60 हजार रुपये की बचत आप कर सकते हैं। जबकि Gloster पर 1.50 लाख रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। डिस्काउंट में एक्सचेंज बेनेफिट्स भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: पैसा रखें तैयार! ये 3 नई SUV आपके बजट में होने जा रही हैं लॉन्च
संबंधित खबरें
टूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
5 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
7 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines