Honda car offers October 2026: अगर आप अक्टूबर में Honda की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कंपनी अपनी पूरी कार रेंज पर इस महीने आकर्षक ऑफर दे रही है. Amaze से लेकर City और पुराने मॉडल वाली Elevate तक पर ग्राहकों को बड़ा फायदा मिल सकता है. इनमें सबसे ज्यादा 2.35 लाख तक के बेनिफिट्स Honda Elevate के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर दिए जा रहे हैं. हालांकि, ऑफर में कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज, लॉयल्टी और दूसरे बेनिफिट शामिल हो सकते हैं और इनकी उपलब्धता जगह के हिसाब से अलग हो सकती है.
31 अक्टूबर तक मिलेगा ऑफर
Honda के ये ऑफर अक्टूबर 2026 में लागू हैं और 31 अक्टूबर तक वैलिड रहेंगे. कंपनी के अलग-अलग डीलरशिप पर ऑफर की उपलब्धता और बेनिफिट अलग हो सकते हैं. इसलिए कार खरीदने से पहले नजदीकी Honda डीलर से ऑफर की पूरी जानकारी लेना बेहतर रहेगा.
Honda Elevate पर सबसे बड़ा फायदा
Honda की प्री-फेसलिफ्ट Elevate पर इस महीने सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है. पुराने मॉडल पर ग्राहकों को 2.35 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. इन बेनिफिट्स में कैश डिस्काउंट, लॉयल्टी रिवॉर्ड, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और कॉरपोरेट डिस्काउंट जैसी सुविधाएं शामिल हो सकती हैं.
Honda ने हाल ही में Elevate का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.80 लाख रुपये है. ऐसे में प्री-फेसलिफ्ट Elevate पर मिलने वाला बड़ा डिस्काउंट उन ग्राहकों के लिए आकर्षक हो सकता है, जिन्हें पुराने मॉडल के फीचर्स और डिजाइन से कोई परेशानी नहीं है.
Honda City पर 1.70 रुपये लाख तक का फायदा
Honda City खरीदने वालों के लिए भी अक्टूबर में अच्छा ऑफर है. कंपनी इसके फेसलिफ्ट मॉडल पर 1.70 रुपये लाख तक के बेनिफिट्स दे रही है. हालांकि, यह ऑफर सिर्फ पेट्रोल से चलने वाली City पर लागू है. इसमें कैश डिस्काउंट, लॉयल्टी रिवॉर्ड, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल हो सकते हैं.
बता दें, Honda City में 1.5 लीटर, चार सिलेंडर i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 119 bhp की पावर और 145 Nm का टॉर्क देता है. इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड CVT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है.
Honda Amaze पर 67,000 रुपये तक का फायदा
Honda की सबसे किफायती कार अमेज पर भी अक्टूबर में ऑफर मिल रहा है. कंपनी इस सेडान पर 67 हजार तक के बेनिफिट्स दे रही है. ग्राहकों को कैश डिस्काउंट के अल्वा लॉयल्टी रिवार्ड, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनेफिट और कॉरपोरेट डिस्काउंट जैसे फायदे मिल सकते है.
डीलर से ऑफर की पूरी जानकारी जरूर लें
Honda के ऑफर में मिलने वाले फायदे ग्राहक, वेरिएंट, शहर और डीलरशिप के हिसाब से अलग हो सकते हैं. इसलिए सिर्फ अधिकतम डिस्काउंट की रकम देखकर कार बुक करने के बजाय डीलर से कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉरपोरेट बेनिफिट और दूसरे ऑफर्स की अलग-अलग जानकारी जरूर लें. इससे आपको कार की फाइनल ऑन-रोड कीमत का सही अंदाजा मिल सकेगा.
ये भी पढे़ं- Honda Elevate Facelift लॉन्च, ADAS और 360 कैमरा से लैस, नए लुक के साथ मिले धांसू फीचर्स, जानें कीमत
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
23 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- HondaCarIndia
First published on:
Know More: Editorial Guidelines