होंडा ने अपनी नई 125cc बाइक CB125 Hornet की कीमत का ऐलान कर दिया है। इस बाइक का सीधा मुकाबला TVS Raider और Hero Xtreme 125R से होगा। इस बाइक कीमत 1.12 लाख रुपये है और इसमें केवल ही वेरिएंट मिलेगा। लेकिन इस एक ही वेरिएंट में कई नए और अच्छे फीचर्स को शामिल किया गया है। कंपनी को उम्मीद है कि यह बाइक अपने सेगमेंट में काफी बड़ी पारी खेल सकती है। खैर, यहां हम आपको इस बाइक के टॉप फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं …
इंजन और पावर
होंडा की नई CB125 Hornet में 125cc का SI इंजन मिलेगा जो काफी फुर्तीला है और 8.2kWd और 11.2Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड गियर बॉक्स की सुविधा मिलती है। एक लीटर में यह बाइक कितना माइलेज ऑफर करती ही इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। बाइक चलाते समय अगर रेड लाइट पर रुकना पड़े तो इंजन कुछ सेकंड बाद अपने आप ऑफ हो जाएगा और फिर से आसानी से स्टार्ट हो जाएगा।
डिजाइन और फीचर्स
नई Honda CB125 Hornet लुक्स के मामले में काफी स्पोर्टी है और इसकी फाइन क्वालिटी आसानी से फील की जा सकती है। इसका फ्यूल टैंक बोल्ड है। बाइक की सीट स्पोर्टी होने के साथ सॉफ्ट है। छोटी दूरी से लेकर लंबी यात्रा के लिए इस बाइक का इस्तेमाल किया जा सकता है। बाइक में एक LCD स्क्रीन मिलती है जिसे आप मीटर कंसोल भी कहते हैं. इसमें कई जानकारियां दी गई हैं जो आपके राइड एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकता है। इसमें आप ब्लू टूथ की मदद से मोबाइल फ़ोन को कनेक्ट कर सकते हैं।
डायमेंशन बाइक की लंबाई 2015 mm, चौड़ाई 783 mm, हाईट 1087 mm, व्हीलबेस 1330 mm और ग्राउंड क्लेरन्स 166 mm है। बाइक का कर्ब वेट 124 किलोग्राम है। इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। बाइक में एक स्पोर्टी साइलेंसर दिया है। इसमें LED हेडलैंप और LED टेल लैंप दिया है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इस बाइक के फ्रंट में 240mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें: 75 हजार में लॉन्च हुई होंडा की नई Shine 100 DX, हीरो स्प्लेंडर के ताज को खतरा!
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
8 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
12 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
14 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines