Honda Amaze VS Hyundai Aura: सेडान सेगमेंट में किफायती दामों में एडवांस फीचर्स वाली कारों की काफी डिमांड रहती है। इसी कड़ी में दो धाकड़ कार हैं Honda की Amaze और Hyundai की Aura. आइए आपको इन दोनों कारों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
Hyundai Aura
5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन
Hyundai Aura का दमदार इंजन 83 PS की पावर और 114 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें CNG पावरट्रेन भी मिलता है। CNG पर यह जानदार कार 28 km/kg की हाई माइलेज देती है। वहीं, डीजल में 25 kmpl और पेट्रोल में 20 kmpl की माइलेज देती है। कार में 1197 cc का पावरफुल इंजन है। कार शुरूआती कीमत 6.33 लाख से 8.90 लाख रुपये एक्स शोरुम कीमत में मिलती है।
फाइल फोटो
छह मोनोटोन कलर ऑप्शन मिलते हैं
इसमें चार ट्रिम E, S, SX और SX(O) आते हैं। इसमें छह मोनोटोन कलर ऑप्शन Fiery Red, Starry Night, Aqua Teal, Titan Grey, Typhoon Silver और Polar White मिलते हैं। कार में आठ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वायरलेस फोन चार्जर और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), एक रिवर्सिंग कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और हिल-स्टार्ट मिलता है।
Honda Amaze
सेडान कार 5 मोनोटोन कलर
Honda Amaze पर 30 जून तक कंपनी 23,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह कार बाजार में 7.05 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इसका टॉप मॉडल 9.66 लाख रुपये का आता है। बाजार में इसके तीन वेरिएंट E, S, और VX आते हैं। यह धांसू सेडान कार 5 मोनोटोन कलर Radiant Red Metallic, Platinum White Pearl, Golden Brown Metallic, Meteoroid Grey Metallic और Lunar Silver Metallic में मिलती है।
फाइल फोटो
कार में 420 लीटर का बड़ा बूट स्पेस
कार में 420 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन आता है। यह इंजन सड़क पर 90 PS की पावर और 110 का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार में 5- स्पीड मैनुअल टांसमिशन मिलता है। कार में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है। कार मे ऑटो-एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, एक रियरव्यू कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर दिया गया है।
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
12 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
17 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
19 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
20 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines