Honda Amaze Discount: होंडा कार्स इंडिया ने ani पॉपुलर सेडान कार अमेज पर मिलने वाले ईयरएंड डिस्काउंट को बढ़ा दिया है। अब इस कार पर कंपनी 1.25 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। लेकिन यह डिस्काउंट नई अमेज पर नहीं है बल्कि पुरानी अमेज पर दिया जा रहा है। इससे पहले तक इस कार पर 1.14 लाख रुपये का फायदा मिल रहा था। आपको बता दें अभी हाल ही में होंडा ने नई अमेज को लॉन्च किया है जिसकी कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि 2nd जनरेशन अमेज की कीमत 7.62 लाख रुपये से शुरू होती है। यह डिस्काउंट केवल 31 दिसंबर 2024 तक ही है।
इंजन की बात करें तो 2nd जनरेशन अमेज में 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है जो 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है और एक लीटर में 18.6 km की माइलेज ऑफर करता है। कार में लगा यह इंजन काफी दमदार है और बढ़िया प्रदर्शन करता है। डेली यूज़ के लिए यह कार अच्छी है। अमेज पर मिलने वाला डिस्काउंट अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया गया है। अधिक के लिए होंडा डीलर्स से संपर्क कर सकते हैं।
पहले से एडवांस्ड हुई नई होंडा अमेज
होंडा ने नई अमेज को पहले से ज्यादा एडवांस्ड बनाया है। इसके डिजाइन से लेकर इंटीरियर और इंजन तक में बड़े बदलाव किये हैं।इंजन की बात करें तो नई होंडा अमेज में 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है जो 90 PS की पावर और 110 Nm का टॉर्क मिलेगा। इसमें मैन्युअल और CVT ट्रांसमिशन की सुविधा मिलेगी। मैनुअल ट्रांसमिशन से 18.65 किलोमीटर और सीवीटी से इसे 19.46 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज मिलेगी।
Level-2 ADAS से मिलेगी सेफ्टी
नई अमेज में सेफ्टी फीचर्स की कोई कमी नहीं है। इसमें Level-2 ADAS को भी ऑफर (ADAS in Honda Amaze) किया गया है, जो इस सेगमेंट में पहली बार किसी कार में दिया गया है। ड्राइव के दौरान यह अच्छे से काम करता है। आपको बता दें की ये कैमरा बेस्ड है। इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग, थ्री पाइंट सीटबेल्ट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, एचएसए, ईएसएस, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, रियर पार्किंग सेंसर को स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है।
10 साल तक की वारंटी
नई होंडा अमेज V, VX और ZX वेरिएंट में आई है। इसकी कीमत 7.99 लाख रुपये से लेकर 9.69 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी इस कार पर 10 साल तक की वारंटी मिलती है। जबकि 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है जिसे 7 साल तक बढ़ाया जा सकता है। नई Amaze का भारत में मुकाबला Maruti Dzire से होगा जिसकी 6.79 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: 2025 Honda Unicorn: फैमिली मैन के लिए होंडा लाई नई बाइक, इंजन हुआ एडवांस्ड
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
7 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
8 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines