8 लाख से कम कीमत, 18 की माइलेज, Honda की फैमिली कार

Honda Amaze में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कार में तीन वेरिएंट E, S, और VX ऑफर किया जाता है। इसमें 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन है।

Honda Amaze

Honda Amaze

Honda Amaze: होंडा की सेडान कार में 420 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। यह कार 18.6 kmpl की मैक्सिमम माइलेज देती है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं होंडा की दमदार सेडान कार Amaze की। यह कार 1199 cc इंजन पेट्रोल इंजन के साथ आता है। बाजार में इस कार का मुकाबला Tata Tigor, Hyundai Aura और Maruti Suzuki Dzire से है।

विज्ञापन

60000 हजार तक डिस्काउंट ऑफर

Honda Amaze में 88.5 Bhp की पावर मिलती है। यह शानदार कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आती है। कार में 31 अक्टूबर तक 60000 हजार तक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस डिस्काउंट में में कैश, कॉरपोरेट और एक्सचेंज बोनस शामिल है। यह बिग साइज फैमिली कार शुरुआती कीमत 7.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।

विज्ञापन

Honda Amaze

Honda Amaze

विज्ञापन

कार में पांच मोनोटोन कलर ऑप्शन

होंडा की इस कार में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कार में तीन वेरिएंट E, S, और VX ऑफर किया जाता है। इसमें 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। कार का टॉप मॉडल 9.86 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार में पांच मोनोटोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। Honda Amaze 90 PS की पावर और 110 Nm का पीक टॉर्क देती है।

ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर

इस डैशिंग कार में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले और ऑटो-एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स के साथ 7-इंच की टचस्क्रीन सिस्टम है। इसके सीवीटी वैरिएंट में क्रूज़ कंट्रोल और पैडल शिफ्टर्स भी मिलते हैं। कार में पैसेंजर सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग, EBD के साथ ABS, रियर पार्किंग सेंसर, एक रियरव्यू कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर का फीचर मिलता है।

विज्ञापन

31 की माइलेज 

इसे टक्कर देने वाली Maruti Dzire की बात करें तो इस कार पर अक्टूबर माह में 10000 रुपये का डिस्काउंट है। यह कार शुरुआती कीमत 6.52 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार का टॉप मॉडल 9.39 लाख में मिलता है। कार में चार वेरिएंट LXi, VXi, ZXi, और ZXi+ आता है। इसमें सीएनजी का भी ऑप्शन मिलता है। इसमें छह मोनोटोन कलर का ऑप्शन मिलता है। Dzire में 378 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसमें 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 90 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क मिलता है। इस कार में 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। यह कार पेट्रोल पर 22.41 kmpl और CNG MTपर 31.12km/kg की माइलेज देती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ