New-Gen Honda Amaze: भारत में कॉम्पैक्ट सेडान कारों की स्पीड अब धीरे-धीरे तेज होने लगी है। जो आरामदायक ड्राइविंग का मज़ा लेना चाहते हैं उनके लिए सिर्फ सेडान ही ऑप्शन है। हालांकि कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट का दबदबा भारत में अभी भी है लेकिन फैमिली क्लास वापस सेडान कारों की तरफ शिफ्ट हो रही है।
इसी बता को ध्यान में रखते हुए कार कंपनियां अपने मौजूदा मॉडल के फेसलिफ्ट और नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं… होंडा कार्स इंडिया भी भारत में नई अमेज को लॉन्च करने जा रही है। आइये जानते हैं इस बार अमेज में क्या कुछ नया देखने को मिलने वाला है?
नया चेहरा, नया रूप
इस बार नई होंडा अमेज में कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। अमेज के फ्रंट से लेकर साइड प्रोफाइल और रियर लुक में कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं… सोर्स के मुताबिक होंडा सिटी का चेहरा नई अमेज में आपको देखने को मिल सकता है। यानी इस बार अमेज भले ही 4 मीटर से कम लंबी हो लेकर यह बोल्ड और बड़ी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई अमेज में नए LED DRLs प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स मिलेंगे।
साथ ही नए डिजाइन वाली LED कॉम्बिनेशन टेललैम्प्स, 14-15 इंच के डायमंड कट Alloy wheels मिल सकते हैं। कार के इंटीरियर से लेकर फीचर्स को भी अपग्रेड किया जाएगा। इस बार प्रीमियम फीचर्स को लिस्ट में शामिल किये जाने की उम्मीद है। सामना रखने के लिए नई अमेज के बूट (डिग्गी)में आपको काफी अच्छी जगह मिलेगी।
यह भी पढ़ें:Tata Curvv के लिए मुसीबत बन सकती है नई Citroen Basalt Coupe SUV, कल होगी लॉन्च
इंजन में नहीं होगा बदलाव
मौजूदा अमेज में 1.2 लीटर का i-VTEC पेट्रोल इंजन लगा है, जो 19kmpl की माइलेज ऑफर करता है। नए मॉडल में भी 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन ही मिलेगा जो पावर के साथ बेहतर माइलेज ऑफर कर सकता है। बताया जा रहा है कि नई कार में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को शामिल किया जा सकता है।
इस बार सेफ्टी पर पूरा फोकस
नई अमेज में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, डिस्क ब्रेक्स, हिल असिस्ट, 3 पॉइंट सीट बेल्ट एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और रियर पार्किंग कैमरा सेटअप मिल सकता है। भारत में नई अमेज का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर से होगा।
नई अमेज को इस साल December में लॉन्च किया जा सकता है। नई होंडा अमेज की संभावित कीमत 8 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। फिलहाल कंपनी ने इस नए मॉडल को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
यह भी पढ़ें: 95,000 में WagonR तो 1.10 लाख Swift खरीदने का मौका! यहां मिलेगी बेस्ट डील
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
23 mins ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
21 hrs agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
1 day agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines