Honda Amaze अपने कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है, लेकिन बिक्री के मामले में यह मारुति सुजुकी डिजायर से पीछे भी है। होंडा अमेज का 3rd जनरेशन मॉडल बाजार में आ चुका है और उसी के साथ 2nd जरेशन मॉडल की बिक्री भी धीमी होने लगी। स्टॉक खत्म नहीं होने तक कंपनी ने इसकी बिक्री जारी रखी। जब भी किसी कार का नया जनरेशन मॉडल आता है तो पुराने जनरेशन को बंद कर दिया जाता है। अब होंडा ने 2nd जरेशन के VX ट्रिम को भारतीय बाजार से हटा दिया है। आइए जानते हैं इसे क्यों बंद किया गया है।
क्यों बंद हुआ अमेज का 2nd जनरेशन मॉडल ?
पिछले साल दिसंबर में होंडा ने 3rd Gen Amaze को लॉन्च किया गया था। इसके लॉन्च होने के बाद भी कंपनी ने इसकी दूसरी जनरेशन की अमेज S और VX वैरिएंट्स की बिक्री को भारत में जारी रखा था। लेकिन अब जब नई अमेज की बढ़ती मांग को देखते हुए, होंडा धीरे-धीरे 2nd जनरेशन के मॉडल को बंद करने की तरफ बढ़ रही है। इसकी शुरुआत कंपनी ने VX वैरिएंट को बंद करके कर दिया है। अब दूसरी जनरेशन अमेज की केवल S वेरिएंट ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसे भी बंद कर दिया जाएगा। लेकिन कंपनी की तरफ इस बारे में अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
Amaze S वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
सेकेंड जनरेशन अमेज S के मैनुअल ट्रांसमिशन की एक्स-शोरूम कीमत 7.62 लाख रुपये और ऑटोमैटिक (CVT) को 8.52 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में पेश किया गया था। लेकिन इसके प्लैटिनम व्हाइट पर्ल कलर की कीमत थोड़ी ज्यादा थी। फीचर्स की बात करें तो यह कार डुअल एयरबैग्स, LED DRLs, LED टेल लाइट्स, 14-इंच के व्हील्स, मैनुअल AC, 2-डिन म्यूजिक सिस्टम, और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs जैसे फीचर्स से लैस थी।
इंजन की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 90 PS की पावर और 110 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल या CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती थी। इसमें रेडिएंट रेड मेटैलिक, गोल्डन ब्राउन मेटैलिक, लूनर सिल्वर मेटैलिक और मेट्योरॉइड ग्रे मेटैलिक कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाता है।
यह भी पढ़ें: Hyundai ने किया स्टॉक क्लियर, इस कार पर आया 4 लाख का डिस्काउंट!
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
5 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
7 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
10 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines