देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर अब अपनी चमक धीरे-धीरे खोता जा रहा है और ये बात हम नहीं,आंकड़े खुद बयां कर रहे हैं । जी हां हम बात कर रहे हैं होंडा एक्टिवा (Honda Activa) के बारे में। भले ही इस बार भी यह स्कूटर बिक्री में सबसे आगे है, लेकिन इस बार एक्टिवा को तगड़ा झटका लगा है। पिछले साल अप्रैल महीने की तुलना में इस बार समान अवधि में कंपनी को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। आखिर क्यों अचानक गिरी एक्टिवा की बिक्री? आइये जानते हैं…
होंडा की बिक्री में बड़ी गिरावट
पिछले महीने (April 2025) Honda Activa की 1,94,786 यूनिट्स की बिक्री हुई है जबकि बीते साल (April 2024) 2,60,300 यूनिट्स की बिक्री की थी। ऐसे में इस बार कंपनी ने इस स्कूटर की 65,513 यूनिट्स कम बेच पाई, जिसकी वजह से अप्रैल महीने में बिक्री 25.17% गिरी है।
TVS Jupiter दे रहा है कड़ी टक्कर
होंडा एक्टिवा को इस समय सबसे ज्यादा और कड़ी टक्कर दे रहा है टीवीटीएस जुपिटर… धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। और इस बार तो इस स्कूटर ने बिक्री का एक लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। पिछले महीने (April 2025) TVS Jupiter की 1,02,588 यूनिट्स की बिक्री हुई है जबकि बीते साल(April 2024) 77,086 यूनिट्स की बिक्री की थी। ऐसे में इस बार कंपनी ने इस स्कूटर की 25,502 यूनिट्स ज्यादा बेच पाई, जिसकी वजह से अप्रैल महीने में बिक्री 33% बड़ी है।
एक्टिवा की खराब बिक्री के कारण
होंडा एक्टिवा में अब कुछ भी नया नहीं है और यही एक सबसे बड़ा कारण है कि लोग अब धीरे-धीरे जुपिटर पर शिफ्ट हो रहे हैं। यह स्कूटर एक दम नए अवतार में आ चुका है और इसमें कई जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलते हैं। डिजाइन से लेकर फीचर्स के मामले में यह स्कूटर एक्टिवा से काफी आगे निकल चुका है। ये दोनों ही स्कूटर 110 और 125 इंच से लैस हैं। अगर होंडा ने जल्द ही एक्टिवा को अपडेट नहीं किया तो…जुपिटर को No.1 पर पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
यह भी पढ़ें: नया Hero Vida VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों है इतना खास? Ather और Ola की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
संबंधित खबरें
दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 hr agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines