Best selling Scooter: भारत में स्कूटर्स की बिक्री अब बाइक्स की बिक्री को भी कड़ी टक्कर देती है। स्कूटर अब यूथ की पसंद बनते जा रहे हैं। जबकि पहले बाइक्स का ही दबदबा था। इसका एक कारण ये भी है कि अब स्कूटर्स का लुक ज्यादा स्मार्ट हो गये है साथ ही इनमें कई अच्छे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। अप्रैल महीने में बेस्ट सेलिंग स्कूटर्स की लिस्ट आ गई है। इस लिस्ट में बिक्री के मामले में Honda, TVS और Suzuki जैसे ब्रांड्स टॉप पर रहे हैं। आइये जानते हैं इनमें से कौन सा स्कूटर रहा सबसे आगे।
SuzukI Access 125
125cc स्कूटर सेगमेंट में सुजुकी एक्सेस 125 काफी अच्छा स्कूटर है। पिछले महीने इसकी 61,860 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने इस स्कूटर की 52,231 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यह एक भरोसेमंद स्कूटर है। पिछले महीने की बिक्री के मामले में यह तीसरे नंबर पर है। स्कूटर का डिजाइन सिंपल है और डेली यूज़ के लिए यह अच्छा ऑप्शन है।
इसमें आपको काफी अच्छा स्पेस भी मिल जाता है। इस स्कूटर में 125 cc का इंजन दिया है जो 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें पावर के साथ बेहतर माइलेज आपको मिलती है। Access 125 की एक्स-शोरूम कीमत 86 हजार रुपये से शुरू होती है।
TVS Jupiter की पिछले महीने 77,086 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि पिछले साल कंपनी ने अप्रैल महीने में इस स्कूटर की 59,583 यूनिट्स की बिक्री की थी। Jupiter आपको 110cc और 125cc इंजन ऑप्शन में मिलेगा। पिछले महीने की बिक्री के मामले में यह दूसरे नंबर पर है।
स्पेस के मामले में यह बेस्ट स्कूटर है। पावर के लिए इसमें 124.8cc का इंजन दिया है, जो कि 8.3PS की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कीमत की बात करें तो इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 86,405 रुपये से शुरू होती है।
Honda Activa
होंडा एक्टिवा की पिछले महीने 2,60,300 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि पिछले साल कंपनी ने इस स्कूटर की 2,46,016 यूनिट्स की बिक्री की थी। बिक्री के मामले में यह स्कूटर नंबर वन पर है।
एक्टिवा ही पहला स्कूटर है जो उस समय आया था जब लोग गियरलैस स्कूटर खरीदने से दूर भागते थे। इस स्कूटर में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं जिनमें 110cc और 125cc मॉडल शामिल हैं। इस स्कूटर की कीमत 76 रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: 611% की ग्रोथ के साथ टॉप 10 में शामिल हुई ये बाइक, 70km की देती है माइलेज
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
8 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
9 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
12 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
14 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
16 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines