Best Selling Scooter In India: देश में स्कूटरों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। कुछ नए तो कुछ पुराने मॉडल बाजार में छाए हुए हैं। 100cc से लेकर 125cc स्कूटरों की सेल तेजी से बढ़ी है। नए और फेसलिफ्ट मॉडल के आने से अब ग्राहकों के ग्राहकों के पास भी अब ऑप्शन की कमी नहीं है। बाजार में काफी ऑप्शन होने के बाद भी एक ऐसा स्कूटर है जो हर महीने बिक्री के मामले में सबसे ऊपर रहता रहता है। हर महीने इस स्कूटर की बिक्री नए रिकार्ड्स बना रही है … हम बात कर रहे हैं होंडा एक्टिवा की…
जमकर बिका होंडा एक्टिवा
पिछले महीने होंडा एक्टिवा की 2,27,458 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 2,14,458 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। इस बार कंपनी ने इसकी 12,586 यूनिट्स ज्यादा सेल की है। दूसरे नंबर TVS Jupiter बाजी मारी। पिछले महीने जुपिटर की 89,327 यूनिट्स की बिकी हुई जबकि सुजुकी एक्सेस (Suzuki Access) की 62,433 यूनिट्स की बिकी हुई। एक्टिवा स्कूटर की बिक्री लगातार इसबढ़ रही है। इस स्कूटर की कीमत 76 हजार रुपये से शुरू होती है।
भरोसेमंद इंजन
इंजन की बात करें तो होंडा एक्टिवा में 110cc का 4 stroke इंजन लगा है जो 5.77 KW की पावर है और 8.90Nm टॉर्क देता है। इस इंजन की मदद से बेहतर पावर और बढ़िया माइलेज भी मिलती है। एक लीटर में यह स्कूटर 50 किलोमीटर तक की माइलेज ऑफर करता है।
इस स्कूटर में 12 इंच के टायर्स मिलते हैं। इसके अलावा सामान रखन इसमें 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। डेली यूज़ से लेकर ऑफिस आने-जाने के लिए यह अच्छा स्कूटर है। सिटी और हाईवे के लिये यह एक अच्छा स्कूटर साबित हो सकता है। लेकिन इसका इस्तेमाल सिटी में और छोटी दूरी के लिए करना ही फायदेमंद साबित होगा।
TVS Jupiter से होगा मुकाबला
होंडा एक्टिवा का सीधा मुकाबला TVS जुपिटर से माना जा रहा है। जुपिटर अब नया अवतार में आ चुका है और अब इसके डिजाइन से लेकर इंजन तक में बड़ेबदलाव किये किये गये है। इंजन की बात करें तो नए Jupiter110 स्कूटर में अब नया इंजन लगा दिया है।
इस स्कूटर में 113.3cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है जो फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ आता है और 5.9kw की पावर और 9.8 NM का टॉर्क ऑफर करता। इसमें CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। नये Jupiter 110 की एक्स शोरूम कीमत 73,700 रुपये है।
जुपिटर के फ्रंट में इनफिनिटी LED लैंप, LED हेडलैंप, LED टेललाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया, मोबाइल चार्जिंग, फाइंड माई व्हीकल, डिस्टेंस टू एंपटी, एवरेज फ्यूल इकोनॉमी, वॉयस असिस्ट और हजार्ड लाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं
संबंधित खबरें
दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines