Best Selling Scooter: भारत में स्कूटरों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। 100cc से लेकर 125cc स्कूटर ही सबसे ज्यादा बिकते हैं। बड़े इंजन वाले स्कूटरों की डिमांड अभी भी कम है। नए-नए मॉडल के आने से ग्राहकों के पास भी अब काफी ऑप्शन आ गये हैं। लेकिन इतने ऑप्शन होने के बाद भी होंडा का एक्टिवा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। हर महीने इसकी सेल बढ़ रही है। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए हुए अब कंपनी एक्टिवा (Activa 7G) का फेसलिफ्ट मॉडल जल्द ही लॉन्च करने जा रही है, जिसमें कई नए फीचर्स को शामिल किया जाएगा।
एक्टिवा की हुई जमकर बिक्री
Honda Activa की पिछले 2,16,352 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल मई महीने में कंपनी ने 2,03,365 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, इस बार कंपनी ने 12987यूनिट्स ज्यादा बेची इस स्कूटर की बाजार में 41.92% हिस्सेदारी है दूसरे नंबर TVS Jupiter बाजी मारी।
पिछले महीने जुपिटर की 75,838 यूनिट्स की बिकी हुई जबकि सुजुकी एक्सेस (Suzuki Access) की 64,812 यूनिट्स की बिकी हुई। एक्टिवा स्कूटर देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। लगातार इस स्कूटर की बिक्री बढ़ रही है। इस स्कूटर की कीमत 76 हजार रुपये से शुरू होती है।
डायमेंशन और वजन
| लंबाई | 1833 mm |
| चौड़ाई | 697 mm |
| उंचाई | 1156 mm |
| व्हीलबेस | 1260 mm |
| ग्राउंड क्लीयरेंस | 162 mm |
| वजन | 106 kg |
इंजन और पावर
होंडा एक्टिवा में 110cc (PGM-FI), 4 stroke इंजन लगा है जो 5.77 KW की पावर है और 8.90Nm टॉर्क देता है। इसमें Automatic (V-Matic) गियरबॉक्स दिया गया है। इस इंजन की मदद से बेहतर पावर और बढ़िया माइलेज भी मिलती है। एक लीटर में यह स्कूटर 50 किलोमीटर तक की माइलेज ऑफर करता है।
इस स्कूटर में 12 इंच के व्हील्स मिलते हैं। इसमें 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। डेली यूज़ से लेकर ऑफिस आने-जाने के लिए यह अच्छा स्कूटर है। लेकिन आप इसे हाईवे पर नहीं ले जा सकते क्योंकि यह लंबी दूरी के लिए आरामदायक नहीं है। ज्यादा देर चलाने से आपके हाथों से लेकर पैरों में दर्द की समस्या आ सकती है साथ पीठ में भी दर्द की शिकायत हो सकती है।
कीमत और वेरिएंट
| ACTIVA STD | 76,234 रुपये |
| ACTIVA DLX | 78,734 रुपये |
| ACTIVA H-SMART | 82,234 रुपये |
Honda Activa 7G की तैयारी
इस समय होंडा नए एक्टिवा 7G पर काम कर रही है, जो इस साल फेस्टिव सीजन तक बाजार में आ सकता है। लेकिन कंपनी की तरफ इस बारे में कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूटर के डिजाइन में इस बार काफी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
इसके अलावा इसमें LCD मीटर कंसोल मिलेगा और रियल टाइम माइलेज की भी जानकारी मिलेगी। इसकी हेडलाइट में आपको नया डिजाइन मिल सकता है। नए एक्टिवा के इंजन को थोड़ा अपडेट किया जा सकता है ताकि बेहतर माइलेज मिल सके। माना जा रहा है कि नए मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
यह भी पढ़ें: भारत में बिकने वाली 5 बाइक्स जिन्हें खरीदने के लिए टूट पड़े ग्राहक
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
8 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
9 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
12 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
14 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
16 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines