Honda Activa EV: होंडा मोटरसाईकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च की घोषणा कर दी है। काफी लंबे समय से होंडा के नए EV का भारत में लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। सोर्स के मुताबिक होंडा का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 27 नवंबर को लॉन्च होगा। लेकिन कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया कि नया स्कूटर एक्टिवा ही होगा या फिर एक नया स्कूटर आयेगा। लेकिन जल्द ही इस बात का भी खुलासा होगा। होंडा की ओर से मीडिया इनवाइट जारी किया गया है। आइये जानते हैं इस नए स्कूटर के बारे में और साथ ही जानते हैं इसकी रेंज और कीमत…
Honda Activa Electric हो सकता है लॉन्च!
जैसा कि हमने आपको बताया कि होंडा की ओर से अभी यह जानकारी नहीं दी गई है नया एलेक्ट्रिच्क स्कूटर किस नाम से आएगा, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और सोर्स की मानें तो नया स्कूटर एक्टिवा ev होगा। लेकिन यह एक दम नए डिजाइन और फीचर्स के साथ आयगा। मौजूदा पेट्रोल स्कूटर की तुलना में यह काफी एडवांस्ड और हाई टेक फीचर्स के साथ आएगा।
पिछले साल होंडा ने इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में दो नए उत्पादों को लाने की जानकारी दी गई थी। इनमें से एक वाहन को फिक्स बैटरी के साथ और दूसरे को रिमूवेबल बैटरी के साथ लाने की जानकारी मिली थी। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि भारत में लॉन्च होने वाला पहला इलेक्ट्रीक स्कूटर फिक्स बैटरी से लैस होगा। जबकि रिमूवेबल बैटरी वाला स्कूटर कुछ समय बाद लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: नई Maruti Dzire कितना देती है माइलेज? लॉन्च से पहले हुआ खुलासा
EICMA 2024 में Honda ने दिखाया है इलेक्ट्रिक स्कूटर
हाल ही में EICMA 2024 में होंडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है। होंडा की इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को पावर देने के लिए दो रिमूवेबल बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर यह 70 किलोमीटर की रेंज देगा। आपको बता दें कि इस मॉडल का कॉन्सेप्ट पिछले साल टोक्यो मोटर शो में भी दिखाया गया था।
इनसे होगा आमना-सामना
होंडा के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का सीधा मुकाबला TVS iQube, Ather Rizta, 450, Ola S1 और Bajaj Chetak EV से होगा। फ़िलहाल इस स्कूटर की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। सोर्स के मुताबिक इस स्कूटर की कीमत एक लाख रुपये के आस-पास हो सकता है। इस स्कूटर में डिजिटल डिस्प्ले मिलेगा जो कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ आ आएगा।
यह भी पढ़ें: 6 लाख से कम कीमत वाली इन कारों में 7 लोग करेंगे सफर, 27km का मिलेगा माइलेज
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
9 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
11 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
12 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
14 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines