Honda Activa Electric: देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला पेट्रोल स्कूटर होंडा एक्टिवा अब इलेक्ट्रिक अवतार में आ रहा है। जिसका सीधा मुकाबला बजाज चेतक,ओला इलेक्ट्रिक, एथर और टीवीटीएस आई क्यूब जैसे रनिंग मॉडल से होगा। होंडा के इलेक्ट्रिक एक्टिवा के बारे में हम लगातार खबरे सुनते आ रहे हैं।
लेकिन अब इन्तजार जल्द ही खत्म होने वाला है। आज के समय में इलेक्ट्रिक वाहन अब पहले की तुलना में कहीं ज्यादा बेहतर ऑप्शन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर वित्त वर्ष 2025 में सड़कों पर आ सकता है।
एक्टिवा पर बेस्ड होगा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया के पास मौजूदा समय में भारत के लिए फिलहाल कोई इलेक्ट्रिक मॉडल तैयार नहीं है, अब चूंकि यह EV सेगमेंट तेजी से आगे बढ़ रहा है और होंडा को अच्छे से इस मार्केट के बारे में पता है रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी के बेस्ट सेलिंग एक्टिवा पर बेस्ड होगा
होंडा का इलेक्ट्रिक एक्टिवा का प्लान
होंडा का एक्टिवा एक बड़े अंतर से देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है, यह अपने आप में ही अलग ब्रांड है और इसी ब्रांड नेम का फायदा कंपनी उठाना चाहेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक के लिए नई असेंबली लाइनों को शामिल करने के लिए अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार करने की योजना बना रही है।
फिलहाल होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर के मैकेनिज्म, ड्राइविंग रेंज और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन जानकारों का मानना है कि ये इंडस्ट्री में सबसे बेहतर ड्राइविंग रेंज और किफायती कीमत में पेश की जा सकती है। इसकी कीमत भी करीब 1 से 1.25 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।
संबंधित खबरें
दिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 hrs agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 hrs agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
1 day agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
1 day agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
1 day agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
2 days agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
2 days agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines