Honda Activa-e अगले महीने होगा लॉन्च! बुकिंग्स 3 दिन बाद शुरू, जानिए इसके टॉप फीचर्स

Honda Activa-e की कीमत का खुलासा और बुकिंग अगले महीने शुरू हो रही है। Activa इलेक्ट्रिक का सीधा मुकाबला विदा V2, बजाज चेतक 2903, ओला S1 X और TVS i-क्यूब से होगा।

Activa back

Honda Activa-e: होंडा ने हाल ही में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Activa-e से पर्दा उठाया है। लेकिन कंपनी ने इसकी कीमत और बुकिंग का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन अब जानकारी मिली है कि एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लॉन्च किया जाएगा और इसकी बुकिंग 1 जनवरी, 2025 से खोली जा सकती है। जबकि इसकी डिलीवरी फरवरी में शुरू होगी। Activa इलेक्ट्रिक का सीधा मुकाबला विदा V2, बजाज चेतक 2903, ओला S1 X और TVS i-क्यूब से होगा। होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक को पर्ल शैलो ब्लू, पर्ल मिस्टी व्हाइट, पर्ल सेरेनिटी ब्लू, मैट फोगी सिल्वर मेटैलिक और पर्ल इग्नियस ब्लैक कलर ऑप्शन में ख़रीदा जा सकेगा।

बैटरी और रेंज

होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक को 1.5kWh की 2 पोर्टेबल बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा, जो 102 किलोमीटर की रेंज प्रदान करेगी। यह 7.3 सेकेंड में 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है और अधिकतम गति 80 किमी/घंटा है।  परफॉर्मेंस के लिए रियर व्हील के साइड में माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 8 hp की पावर और 22 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 7.3 सेकेंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है। इसमें ईकॉन, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट जैसे 3 राइडिंग मोड मिलेंगे। इसके साथ एक होम चार्जर दिया जाएगा, जिससे बैटरी को 6:50 घंटे में फुल चार्ज और 4:30 घंटे में 80% तक चार्ज किया जा सकता है।

संभावित कीमत

होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक का प्रोडक्शन बेंगलुरु के पास नरसापुरा कारखाने में किया जाएगा और शुरुआत में इसे दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में बेचा जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 90,000 रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्टिवा इलेक्ट्रिक होंडा के ही सबसे ज्यादा बिकने वाले होंडा एक्टिवा ICE स्कूटर पर बेस्ड है।

फीचर्स की बात करें तो एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर में 12-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील, एक फ्लैट फुटबोर्ड, सिंगल-पीस ड्यूल-टोन रंग की सीट, ऑल-LED लाइटिंग,और एक ग्रैब हैंडल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा स्कूटर 7-इंच कलर TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल से लैस होगा, जो नेविगेशन और होंडा रोडसिंक डुओ ऐप से कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसमें स्मार्ट फाइंड, स्मार्ट सेफ, स्मार्ट अनलॉक और स्मार्ट स्टार्ट जैसे फीचर भी होंगे।

बैटरी एज ए सर्विस प्रोग्राम का मिलेगा फायदा

होंडा नए एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ बैटरी एज ए सर्विस प्रोग्राम शुरू करेगी। यह एक बैटरी रेंटल प्रोग्राम है। यानी आप गाड़ी जितने किलोमीटर चलाओगे उस हिसाब से बैटरी की कॉस्ट रेंटल फीस के तौर पर वसूली जाएगी।  जहां हर महीने आपको EMI के तौर पर देनी होगी मगर आपको बैटरी चार्ज करने के अलग से पैसे देने होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ