Honda Activa-e Bookings: होंडा ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Activa-e की बुकिंग शुरू कर दी है। अब खास बात ये है कि ग्राहक सिर्फ 1000 रुपये में इसे बुक कर सकते हैं। बुकिंग के लिए ग्राहक ऑनलाइन या होंडा डीलर्स से संपर्क कर सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 90,000 रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। Honda ने बुकिंग पर दांव लगाया है। इससे पहले OLA में महज 500 रुपये से अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरू की थी और जिसका फायदा कंपनी को मिला था। होंडा भी उम्मीद है कि बुकिंग अमाउंट कम रखकर ज्यादा से ज्यादा बुकिंग का फायदा मिल सकेगा। अगर आप भी इस स्कूटर को खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं इसके डिजाइन से लेकर फीचर्स तक के बारे में…
Honda Activa-e: बैटरी और रेंज
होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक में दो 1.5kWh के बैटरी पैक मिलेंगे। होंडा ने दावा किया है कि सिंगल चार्ज पर स्कूटर 102 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करेगा। ऐसे में यह एक किफायती स्कूटर भी साबित हो सकता है। यह स्कूटरमहज 7.3 सेकेंड में 0-60 kmph की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 80kmph रहेगी।
यह स्कूटर 8hp की पावर और 22 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 3 राइडिंग मोड मिलेंगे। इसके साथ एक होम चार्जर दिया जाएगा, जिससे बैटरी को 6:50 घंटे में फुल चार्ज और 4:30 घंटे में 80% तक चार्ज किया जा सकता है।
Honda Activa-e: फीचर्स
होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक को सबसे पहले दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। स्कूटर में 7-इंच कलर TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल से लैस होगा। इसमें स्मार्ट फाइंड, स्मार्ट सेफ, स्मार्ट अनलॉक और स्मार्ट स्टार्ट जैसे फीचर भी होंगे। इस स्कूटर में 12-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलेंगे और इसमें लगे टायर्स सड़क पर बेहतर ब्रेकिंग और ग्रिप ऑफर कर सकते हैं। Honda Activa e का सीधा मुकाबला विदा V2, बजाज चेतक 2903, ओला S1 X और TVS i-क्यूब से होगा।
बैटरी एज ए सर्विस प्रोग्राम
होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक बिक्री बढ़ाने के लिए ‘एज ए सर्विस प्रोग्राम’ जल्द शुरू करेगी। यह एक बैटरी रेंटल प्रोग्राम होगा जिसमें ग्राहक से उतने ही पैसे चार्ज किये जाएंगे जितना स्कूटर इस्तेमाल होगा । जहां हर महीने आपको EMI के तौर पर देनी होगी मगर आपको बैटरी चार्ज करने के अलग से पैसे देने होंगे।
यह भी पढ़ें: Kia Syros का नया मॉडल 25 हजार में करें बुक, जानें बुकिंग से फीचर्स तक सबकुछ
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
12 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines