50 kmpl की माइलेज वाले इस स्कूटर की हुई ताबड़तोड़ बिक्री, आधे से ज्यादा बाजार पर कब्जा

देश में होंडा एक्टिवा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। हर महीने इस स्कूटर की जमकर बिक्री हो रही है। 76,234 रुपये से इसकी कीमत शुरू होती है इसमें 110cc का इंजन लगा है जो 50 kmpl की माइलेज ऑफर करता है।

Honda Activa

Honda Activa: भारत में स्कूटर सेगमेंट अब बाइक के बराबर आ गया है। नए-नए मॉडल के आने से ग्राहकों के पास भी अब काफी ऑप्शन आ गये हैं। लेकिन इतने ऑप्शन होने के बाद भी होंडा का एक्टिवा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। हर महीने इसकी सेल बढ़ रही है। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए हुए अब कंपनी एक्टिवा का फेसलिफ्ट मॉडल जल्द ही लॉन्च करने जा रही है, जिसमें कई नए फीचर्स को शामिल किया जाएगा।

एक्टिवा की हुई जमकर बिक्री  

होंडा एक्टिवा स्कूटर की पिछले महीने 2,60,300 यूनिट्स की बिक्री हुई,जबकि बीते साल की समान अवधि में कंपनी ने 2,46,016 स्कूटरों की बिक्री की थी। यानी इस बार कंपनी ने 14,284 स्कूटर ज्यादा बेचे थे। इस समय एक्टिवा का 54.11 % मार्केट पर कब्ज़ा है। आपको बता दें कि एक्टिवा स्कूटर देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। लगातार इस स्कूटर की बिक्री बढ़ रही है।

इंजन और पावर

होंडा एक्टिवा में 110cc (PGM-FI), 4 stroke इंजन लगा है जो 5.77 KW की पावर है और 8.90Nm टॉर्क देता है। इसमें Automatic (V-Matic) गियरबॉक्स दिया गया है। इस इंजन की मदद से  बेहतर पावर और बढ़िया माइलेज भी मिलती है। एक लीटर में यह स्कूटर 50 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करता है। इस स्कूटर में 12 इंच के व्हील्स मिलते हैं।

Honda Activa 6G

Honda Activa 6G

Honda Activa की कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली)

  • ACTIVA STD: 76,234 रुपये
  • ACTIVA DLX: 78,734 रुपये
  • ACTIVA H-SMART: 82,234 रुपये

फेस्टिव सीजन में आएगा नया एक्टिवा ?

इस समय होंडा नए एक्टिवा 7G पर काम कर रही है, जो इस साल फेस्टिव सीजन तक बाजार में आ सकता है। लेकिन कंपनी की तरफ इस बारे में कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूटर के डिजाइन में इस बार काफी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

इसके अलावा इसमें  LCD मीटर कंसोल मिलेगा और रियल टाइम माइलेज की भी जानकारी मिलेगी। इसकी हेडलाइट में आपको नया डिजाइन मिल सकता है। नए एक्टिवा के इंजन को थोड़ा अपडेट किया जा सकता है ताकि बेहतर माइलेज मिल सके।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ