हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

TVS Jupiter और Access को छोड़ लोगों ने जमकर खरीदा ये स्कूटर, रिकॉर्ड तोड़ हुई बिक्री

Best selling Scooter: पिछले महीने होंडा एक्टिवा की 2,66,806 यूनिट्स की बिक्री हुई और यह एक बार फिर देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन गया है।

विज्ञापन

Best selling Scooter in India: भारत में स्कूटर्स की बिक्री अब बाइक्स की बिक्री को भी कड़ी टक्कर देती है। स्कूटर अब यूथ की पसंद बनते जा रहे हैं। जबकि पहले बाइक्स का ही दबदबा था। अब स्कूटर ज्यादा स्मार्ट और इजी टू यूज़ टाइप हो गये हैं। इस समय बाजार में स्कूटरों के कई ऑप्शन आपको आसानी से मिल जाएंगे। अक्टूबर महीने में भी एक बार स्कूटरों की जमकर बिक्री हुई है। बिक्री के मामले में Honda, TVS और Suzuki जैसे ब्रांड्स टॉप पर रहे हैं। आइये जानते हैं इनमें से कौन सा स्कूटर रहा सबसे आगे।

ग्राहकों ने जमकर ख़रीदा एक्टिवा स्कूटर

पिछले महीने होंडा एक्टिवा की 2,66,806 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 2,18,856 यूनिट्स की बिक्री का रहा था।  इस बार कंपनी ने इसकी 47,950 यूनिट्स ज्यादा सेल की है। दूसरे नंबर TVS Jupiter बाजी मारी। पिछले महीने जुपिटर की 1,09,702 यूनिट्स की बिकी हुई इसके अलावा Suzuki Access 125 स्कूटर तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बना है, पिछले महीने इस स्कूटर की कुल 74,813 यूनिट्स की बिक्री हुई। भारत में होंडा एक्टिवा स्कूटर की बिक्री लगातार इस बढ़ रही है। इस स्कूटर की कीमत 76 हजार रुपये से शुरू होती है।

Honda Activa 6G

Honda Activa क्यों बिकता है सबसे ज्यादा

होंडा एक्टिवा एक भरोसेमंद स्कूटर है। एक्टिवा में 110cc का 4 stroke इंजन लगा है जो 5.77 KW की पावर है और 8.90Nm टॉर्क देता है। इस इंजन की मदद से बेहतर पावर और बढ़िया माइलेज भी मिलती है। एक लीटर में यह स्कूटर 50 किलोमीटर तक की माइलेज ऑफर करता है।

इसके अलावा सामान रखन इसमें 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। डेली यूज़ से लेकर ऑफिस आने-जाने के लिए यह अच्छा स्कूटर है। सिटी और हाईवे के लिये यह एक अच्छा स्कूटर साबित हो सकता है। लेकिन इसका इस्तेमाल सिटी में और छोटी दूरी के लिए करना ही फायदेमंद साबित होगा। इस स्कूटर में 12 इंच के टायर्स मिलते हैं।

TVS जूपिटर दे रहा है कांटे की टक्कर

होंडा एक्टिवा को TVS जूपिटर की तरफ से कांटे की टक्कर मिल रही है। इंजन की बात करें तो Jupiter110  में 113.3cc का सिंगल सिलेंडर लिक्‍विड कूल्‍ड इंजन दिया है जो फ्यूल इंजेक्‍शन तकनीक के साथ आता है और 5.9kw की पावर और 9.8 NM का टॉर्क ऑफर करता। इसमें CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। जुपिटर के फ्रंट में इनफिनिटी LED लैंप, LED हेडलैंप, LED टेललाइट, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर दिया, मोबाइल चार्जिंग, फाइंड माई व्‍हीकल, डिस्‍टेंस टू एंपटी, एवरेज फ्यूल इकोनॉमी, वॉयस असिस्‍ट और हजार्ड लाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। Jupiter 110 की एक्‍स शोरूम कीमत 73,700 रुपये है।

यह भी पढ़ें:  भारत में किस कंपनी की इलेक्ट्रिक कारें बिकती हैं सबसे ज्यादा? आज जान लीजिये

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें