---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

क्या Honda Activa 7G होगी Hybrid? एडिशन पावर से बचेगा पेट्रोल का खर्च

Honda Activa 7G में 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक मिल सकता है। इसमें इंजन स्टार्ट-स्टॉप स्विच बटन, साइलेंट स्टार्टर जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। स्कूटर में 12-इंच के फ्रंट और 10-इंच के रियर व्हील दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

Honda Activa 7G may Hybrid Scooter: पेट्रोल के बढ़ते दामों के चलते अब बाजार में सीएनजी बाइक आने वाली हैं। बजाज CNG बाइक पर काम कर रहा है और अनुमान है कि इस साल त्यौहारी सीजन में इसे पेश भी कर दिया जाए। इसी बीच Honda अपने नए Activa 7G को लॉन्च करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्कूटर हाइब्रिड हो सकता है, इसमें दमदार पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी सेटअप मिलेगा। जिससे इसे सड़क पर चलते हुए एडिशन पावर मिलेगी।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

स्कूटर में ऐसे काम करती है माइल्ड हाइब्रिड तकनीक

दरअसल, हाइब्रिड स्कूटर चलता तो पेट्रोल पर ही है, इंजन शुरू होते ही इसकी बैटरी चार्ज हो जाती है और फिर ऊंचाई या खराब रास्तों पर जब स्कूटर को हाई पावर की जरूरत होती है तो इसकी बैटरी में स्टोर एनर्जी से इंजन को करीब 5NM तक की एक्स्ट्रा पावर मिलती है। यह सब ऑटोमैटिक रूप से होता है और इससे पेट्रोल की खपत कम होती है बताया जा रहा है कि होंडा का यह नया स्कूटर माइल्ड हाइब्रिड हो सकता है।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

Honda Activa 7G की कीमत और लॉन्च डेट

फिलहाल कंपनी ने अपनी Honda Activa 7G की कीमत और लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। अनुमान है कि यह स्कूटर शुरुआती कीमत 80 से 90 हजार एक्स शोरूम में ऑफर किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह अक्टूबर 2024 तक लॉन्च होगा।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

Honda Activa 7G के स्पेसिफिकेशन

  • हाई पावर के लिए स्कूटर में 109cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिल सकता है।
  • यह एयर-कूल्ड इंजन होगा, जो लॉन्ग रूट पर हाई परफॉमेंस देगा।
  • हाई स्पीड के लिए इसमें 7.6bhp और 8.8Nm का पीक टॉर्क जनरेट होगा।
  • इसका इंजन 45 से 50 kmpl तक की माइलेज देगा।
  • इसमें 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक मिल सकता है।
  • इसमें इंजन स्टार्ट-स्टॉप स्विच बटन मिलेगा।
  • कम आवाज के लिए साइलेंट स्टार्टर और डुअल-फंक्शन स्विच
  • 12-इंच के फ्रंट और 10-इंच के रियर व्हील मिलेगा
  • अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक
  • सिंगल पीस सीट और सिंपल हैंडलबार
Fascino 125 Key Highlights
Engine Capacity 125 cc
Mileage 49 kmpl
Kerb Weight 99 kg
Seat Height 780 mm
Fuel Tank Capacity 5.2 litres
Max Power 8.04 bhp

 

होंडा के नए स्कूटर को बाजार में यामाहा का हाइब्रिड स्कूटर Yamaha Fascino 125 टक्कर देगा।  Fascino 125 के फीचर्स की बात करें तो इस स्कूटर में बेस मॉडल 79,900 रुपये एक्स शोरूम प्राइस पर मिलता है।

---विज्ञापन---

 

Yamaha Fascino 125

Yamaha Fascino 125

 

---विज्ञापन---

 

यामाहा फैसिनो 125 के फीचर्स

  • स्कूटर में 8 वेरिएंट और 23 कलर ऑप्शन आते हैं।
  • यह हाइब्रिड इंजन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है।
  • इसके आगे 12 और पीछे 10 इंच का टायर साइज दिया गया है।
  • स्कूटर में सेफ्टी के लिए आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक मिलते हैं।

 

---विज्ञापन---

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid

 

---विज्ञापन---

Yamaha Fascino S हुआ है लॉन्च

कंपनी ने हाल ही में Fascino का नया वेरिएंट S लॉन्च किया है। इसमें Answer Back का यूनिक फीचर दिया गया है। जिससे स्कूटर को लोकेट कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपने स्कूटर को एक एप्लिकेशन के जरिए मोबाइल से जोड़ना होगा। फिर चाबी दबाने पर 2 सेकंड के लिए स्कूटर का हॉर्न बजेगा और उसके इंडिकेटर ब्लिंक करेंगे। यह नया वेरिएंट 93730 रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 17, 2024 10:48 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola